कोयंबटूर बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी सादिक गिरफ्तार, 29 साल से था फरार
Coimbatore Bomb Blast Case: कोयंबटूर का रहने वाला सादिक आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े कई मामलों में वांछित था। वह 1996 के पेट्रोल बम हमले, 1997 में मदुरै में जेलर जयप्रकाश की हत्या और नागौर में सायथा मर्डर केस में भी आरोपी रहा है।









