भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 12 जून को सुबह से गिरावट देखने को मिल ही है। लेकिन जब दोपहर में गुजरात के अहमदाबाद में यात्रियों को लेकर जा रहा एअर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। तो उसके बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें, एअर इंडिया एयर लाइन कंपनी का मालिकाना हक टाटा ग्रुप के पास है। टाटा ग्रुप की काफी कंपनियों के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है, आइए जानते हैं…

गुजरात अहमदाबाद विमान हादसा

– टाटा मोटर्स: 3% से ज्यादा फिसला– टाटा केमिकल्स : 2.9 फीसदी की गिरावट– टाटा कंज्यूमर : 1.7% से ज्यादा की गिरावट– टीसीएस: 1.1 फीसदी की गिरावट– टाटा स्टील : 2.3 फीसदी की गिरावट– टाटा पावर : 2.6 फीसदी की गिरावट– टाटा एलेक्सी : 2 % से ज्यादा का नुकसान– टाटा कम्युनिकेशंस: 0.8% से अधिक फिसला– टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन: लगभग 4% की गिरावट– इंडियन होटल्स : 2% से ज्यादा नुकसान

Trump Gold Card की वेबसाइट LIVE

आज यानी गुरुवार 12 जून को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार की बढ़त को गवांकर लाल निशान में आ गए। दोपहर 2.15 बजे के करीब, सेंसेक्स करीब 983.21 अंक की गिरावट के साथ 81,531.93 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 301.15 अंक टूटकर 24,840.25 पर आ गया।

यह हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के वक्त हुआ था। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इस घटना में जान-माल का कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि ये बताया जा रहा है कि कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]