केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों किसानों को सौगात दी है। सरकार ने खरीफ फसलों के लिए 2.07 लाख करोड़ रुपये की MSP को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। 2025-26 के खरीफ सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी मिली है। इसका लाभ ज्वार, बाजरा, धान, मक्का, रागी, दलहन, कपास जैसे 14 फसलों के किसानों को मिलेगा, आइए जानते हैं…

MSP (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) वह प्राइस होता है, जो सरकार किसानों को उनकी फसल के लिए देती है। इससे किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से नुकसान नहीं होता है। अगर बाजार में दाम गिर जाते हैं। तब भी सरकार एमएसपी पर फसल खरीदेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार का नियम है कि एमएसपी फसल की लागत से कम से कम 50 फीसदी ज्यादा होनी चाहिए। सरकार पर इस बढ़ोतरी के बाद कुल 2.07 लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

सिर्फ 1000 रुपये महीना लगाकर लोग हुए मालामाल

खरीफ की फसलें मानसून के वक्त बोई जाती है यानी इन फसलों को जून-जुलाई के महीने में बोया जाता है और इन फसलों की कटाई सितंबर-अक्तूबर के महीने में होती है। इस फसलों में धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, सोयाबीन, मूंगफली, कपास, उड़द, मूंग, अरहर, गन्ना, जूट आदि शामिल है।

पीएम किसान की 20वीं किस्त कब आएगी?

– धान की MSP 2,300 रुपए से बढ़कर 2,369 रुपए– धान (A ग्रेड) की MSP भी 2,320 से बढ़ाकर 2,389 रुपए– ज्वार (हाइब्रिड) की MSP 3,371 से बढ़कर 3,699 रुपए– ज्वार (मालदंडी किस्म) की MSP 3,421 से बढ़कर 3,749 रुपए– बाजरा की MSP 2,625 से बढ़कर 2,775 रुपए– रागी की MSP 4,290 से बढ़ाकर 4,886 रुपए– मक्का की MSP 2,225 से बढ़ाकर 2,400 रुपए– दालों में तुअर/अरहर की MSP 7,550 से बढ़कर 8,000 रुपए– मूंग की MSP 8,682 से बढ़ाकर 8,768 रुपए– उड़द की MSP 7,400 से बढ़ाकर 7,800 रुपए– मूंगफली की MSP 6,783 से बढ़ाकर 7,263 रुपए– सूरजमुखी की MSP 7,280 से बढ़ाकर 7,721 रुपए– सोयाबीन की MSP 4,892 से बढ़ाकर 5,328 रुपए– तिल की MSP 9,267 से बढ़ाकर 9,846 रुपए– रामतिल की MSP 8,717 से बढ़ाकर 9,537 रुपए कर दी गई है।