Delhi Women Rs 2,500 Scheme: आखिरकार वो खबर आ गई है जिसका दिल्ली की महिलाओं को लंबे वक्त से इंतजार था। जी हां, दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये कब से मिलेंगे, इसका खुलासा सीएम बनने जा रहीं रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने कर दिया है। दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार (20 फरवरी 2025) को आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। गुप्ता ने कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त आठ मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी।
आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की थी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपए मासिक सहायता का वादा किया था। बुधवार (19 फरवरी 2025) को भाजपा विधायक दल की नेता चुनी गईं गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Rekha Gupta vs Arvind Kejriwal: केजरीवाल और दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता में कौन ज्यादा अमीर? धन-दौलत जान चौंक जाएंगे आप
रेखा गुप्ता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करना राष्ट्रीय राजधानी के सभी 48 बीजेपी विधायकों की जिम्मेदारी है। हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। महिलाओं को आठ मार्च तक उनके खातों में रकम निश्चित ही पहुंचा दी जाएगी।’’
दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता के पास कितनी दौलत? जानें डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा कितने अमीर? ये रही नेट वर्थ…
हर साल आठ मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की और ‘आप’ के एक दशक लंबे शासन का अंत कर दिया।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता गुरुवार (20 फरवरी 2025) दोपहर को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।
जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम का फायदा दिल्ली की निवासी महिलाओं को ही मिलेगा। योजना की पात्रता से जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल नहीं है। यानी किन महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे और किसे नहीं, अभी इस बारे में कुछ साफ नहीं है। रजिस्ट्रेशन, एप्लिकेशन प्रोसेस से जुड़ी जानकारी भी अभी नहीं है। इस बारे में कोई जानकारी मिलते ही हम आपको इस बारे में अपडेट देंगे…
एजेंसी इनपुट के साथ