India-Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव इस समय अपने चरम पर है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष टूरिस्ट के मारे जाने के बाद से ही दोनों पड़ोसी देशों के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए भारत ने कई सख्त फैसले लिए हैं और सारे व्यापारिक रिश्ते तोड़ दिए हैं। इनमें दोनों देशों के बीच चल रहा सीमित ट्रेड रिलेशन भी शामिल है।
भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक संबंध खत्म कर दिए हैं जिसके बाद दोनों देशों के बीच सभी इंपोर्ट और एक्सपोर्ट रुक गए हैं। अब सवाल यह उठता है कि पाकिस्तान के साथ व्यापार रुक जाने से भारत पर क्या असर पड़ेगा? आखिर दोनों देशों के बीच ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनका लेनदेन होता है। अगर पाकिस्तान से एक्सपोर्ट रुक गया तो भारत में कौन से आइटम महंगे हो सकते हैं।
India-Pakistan War: पाकिस्तान को बर्बाद कर देगा युद्ध, अर्थव्यवस्था होगी तबाह, जानें भारत का क्या होगा…
बता दें कि 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान व भारत के बीच रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं। भारत ने इस हमले के बाद पाकिस्तान पर व्यापारिक प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक, 2018-19 में दोनों देशों के बीच कुल 4,370 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था।
पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सामानों पर 200 प्रतिशत की इंपोर्ट ड्यूटी लगा दी थी और इसके बाद से दोनों देशों के बीच ट्रेड में बड़ी गिरावट आई थी। 2019-20 में अटारी लैंड पोर्ट के जरिए होने वाला ट्रेड 2,772 करोड़ रुपये तक गिर गई थी।
ट्रेन टू कश्मीर! वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत पर नया अपडेट, रेलवे ने चिट्ठी लिखकर दी ये जानकारी
गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान पहले ही आर्थिक उथल-पुथल के दौर में है और वहां की अर्थव्यवस्था के हालात भी खराब हैं। महंगाई आम लोगों की कमर तोड़ रही है। पड़ोसी मुल्क को IMF से मिलने वाले लोन से संजीवनी मिली हुई है। इस तरह की स्थिति में भारत-पाकिस्तान के व्यापारिक संबंध पूरी तरह खत्म होने से भारत की तुलना में पाकिस्तान पर ज्यादा असर पड़ेगा।
आपको बता दें कि पाकिस्तान से भारत बहुत सारे सामान इंपोर्ट किए जाते हैं। इनमें तरबूज, खरबूज, सीमेंट, ड्राई फ्रूड्स, पत्थर, कॉटन, स्टील, ग्लासेज के लिए ऑप्टिकल आइटम, ऑर्गेनिक केमिकल्स, मेटल कंपाउंड्स, लेदर का सामान, कॉपर, सल्फर, फैब्रिक्स, स्लिपर्स, मुल्तानी मिट्टी, सेंधा नमक जैसी तमाम चीजें शामिल हैं।
पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध पूरी तरह खत्म हुआ तो इन चीजों के दाम बढ़ने की उम्मीद है।
भारत से बहुत सारे सामान पाकिस्तान भेजे जाते हैं। इनमें कोकोनट, फल, सब्जियां, चाय, मसाले, चीनी, जानवरों का चारा, डेयरी प्रोडक्ट्स, प्लास्टिक प्रोडक्ट्स, फार्मास्युटिकल्स, साल्ट, मोटर पार्ट्स, डाई, कॉफी आदि चीजें शामिल हैं।