Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज (17 फरवरी 2025) एक बार फिर गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) लाल रंग के निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए। आज सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 297.8 अंक की गिरावट के साथ 75,641.41 अंक पर आ गिरा। वहीं निफ्टी 119.35 अंक फिसलकर 22,809.90 अंक पर रह गया। बाजार खुलन के कुछ मिनटों बाद ही सेंसेक्स 460 पॉइन्ट तक जा गिरा और निफ्टी 179 अंक लुढ़कर 22,750 रह गया।
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की सतत निकासी इसकी मुख्य वजह रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 297.8 अंक की गिरावट के साथ 75,641.41 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 119.35 अंक फिसलकर 22,809.90 अंक पर रहा।
RBI का बड़ा ऐलान, इन राज्यों में रद्द कर दी 31 मार्च की सरकारी छुट्टी रद्द, जानें पूरी डिटेल
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में खर्च हुए हजारों करोड़ पर उठे सवाल तो नीता अंबानी ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या-कुछ कहा
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,294.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।