Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत हुई। आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी (RBI Monetary Policy 2025) के फैसले से पहले शेयर बाजार में लाल रंग के निशान पर शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 87.32 अंक फिसलकर 77,970.84 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 32.6 अंक की गिरावट के साथ 23,570.75 अंक पर आ गिरा। सुबह 10 बजे आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट में 0.5 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया। इस घोषणा के बाद बाजार में और गिरावट हुई। सेंसेक्स 150 पॉइन्ट डाउन हो गया और Nifty 23550 पर कारोबार करता दिखा।
घरेलू बाजारों में शुक्रवार सुबह उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद बीएसई सेंसेक्स अपनी गति को आगे नहीं बढ़ा पाया और शुरुआती कारोबार में 87.32 अंक की गिरावट के साथ 77,970.84 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 32.6 अंक फिसलकर 23,570.75 पर आ गया।
इंतजार खत्म! 5 साल बाद RBI ने दी गुड न्यूज, आपकी लोन EMI होगी कम, रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावरग्रिड, आईटीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नेस्ले, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। टाटा स्टील, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा अन्य के शेयर लाभ में रहे।
Zomato New Name: जोमैटो ने अपना नाम बदला, अब इस रूप में मिलेगी नई पहचान
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 3,549.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।