Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज (5 जून 2025) तेजी के साथ शुरुआत हुई। हरे रंग के निशान पर खुले दोनों प्रमुख सूचकांक थोड़ी ही देर में बंपर तेजी के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। बता दें कि कल यानी 4 जून 2025 को भी BSE Sensex और NSE Nifty हरे रंग के निशान पर बंद हुए थे। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 197.83 अंक चढ़कर 81,196.08 अंक पर ; निफ्टी 71 अंक की बढ़त के साथ 24,691.20 अंक पर पहुंचा। लेकिन कुछ ही देर में सेंसेक्स 440 पॉइन्ट तक उछल गया और 81,600 के आसपास कारोबार करने लगा, वहीं एनएसई निफ्टी 24,750 के आसपास था।

विश्लेषकों ने बताया कि इसके अलावा, एशियाई बाजारों में बड़े पैमाने पर मजबूत रुख ने भी घरेलू बाजारों में सकारात्मकता को बढ़ावा दिया।

पहले विजय माल्या, अब कौन RCB का मालिक? जानें 18 साल में कितनी पहुंच गई फ्रेंचाइजी की कीमत

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्म, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स और NTPC के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट आई।

सोने के भाव होने वाले हैं धड़ाम! 15000 रुपये तक हो जाएगा सस्ता? 15 प्रतिशत तक दाम गिरने की उम्मीद

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसेंग फायदे में रहे। वहीं जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,076.18 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।