Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार आज 26 जून को बंपर तेजी के साथ बंद हुआ। गुरुवार के सत्र में सेंसेक्स 1000.36 अंक या 1.21% की तेजी के साथ 83,755.87 अंक के आस-पास बंद हुआ। वही, निफ्टी 304.25 अंक या 1.21% की तेजी के साथ 25,549.00 पर बंद हुआ, आइए जानते हैं…

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा स्टील, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। 1 जुलाई से बदलेंगे रेलवे से लेकर ATM तक पैसों से जुड़े ये नियम

टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे।

अगर हम एशियन मार्केट की बात करें तो एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। मध्य सत्र के सौदों में यूरोपीय मार्केट हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत

अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। ग्लोबल तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18% बढ़कर 67.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी के साथ शुरुआत हुई। प्रमुख इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही आज हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 127 अंक की तेजी के साथ 83,119.16 अंक पर; निफ्टी गिरावट के साथ 25,369.65 अंक पर पहुंचा।

निफ्टी 50 पर सबसे ज्यादा लाभ पाने वाले शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स , जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस शामिल रहे। सुबह के कारोबार में दबाव में रहने वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैब, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और इंफोसिस शामिल हैं।