Vijay Rupani Net Worth: आज दोपहर एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट टेक ऑफ करने के तुरंत बाद क्रैश हो गई। रिहायशी इलाके में क्रैश दुर्घटनाग्रस्त हुआ बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन फ्लाइट AI-171 में कुल 242 लोग सवार थे। इन लोगों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता विजय रूपाणी भी सवार थे। इस प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सीट नंबर 12 पर बैठे थे। वे अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे। केंद्रिय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने खबर की पुष्टि कर दी है। समाचार एजेंसी AP ने खबर दी है कि विमान में सवार सभी 242 यात्रियों में से कोई भी नहीं बच सका है।

गुजरात के पूर्व CM के विमान में सवार होने और उनके बारे में कोई जानकारी सामने ना आने पर लोग विजय रूपाणी के बारे में जमकर सोशल मीडिया पर सर्च कर रहे हैं। बता दें कि वर्तमान में वह बीजेपी के पंजाब-चंडीगढ़ के प्रभारी थे। उनकी संपत्ति, नेटवर्थ, परिवार, घर, बिजनेस के बारे में लोग गूगल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर सर्च कर रहे हैं। आपको बताते हैं विजय रूपाणी की नेट वर्थ और धन-दौलत के बारे में…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: मुश्किल घड़ी में टाटा ने खोला खजाना , हर मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता

साल 2017 में जमा किए गए चुनावी हलफनामे में विजय रूपाणी ने अपनी कुल संपत्ति 9 करोड़ रुपये थी। जबकि उन पर 83 लाख रुपये की देनदारी भी थी।

mynetainfo पर दी गई जानकारी के मुताबिक, विजय रुपाणी के पास 2017 में कुल 2,10,233 रुपये कैश थे। जबकि उनके बैंक अकाउंट में कुल 74,93,158 रुपये जमा था। इसके अलावा उन्होंने शेयर्स और म्यूचुअल फंड्स में 3,00,96,412 रुपये जमा किए थे। उन पर 2017 तक 83 लाख का पर्सनल लोन था।

गुजरात अहमदाबाद विमान हादसा: लंदन जा रही 242 यात्रियों वाली फ्लाइट क्रैश, एयर इंडिया और चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पहला रिएक्शन

वहीं बात करें उनकी कार तो रूपाणी दंपत्ति के पास करीब 18 लाख रुपये की वैल्यू वाले मोटर व्हीकल्स 2017 में थे। हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके पास कुल 18 लाख रुपये की वैल्यू वाले सोने-चांदी के गहने थे। जबकि LIC आदि इंश्योरेंस पॉलिसी की वैल्यू उस वक्त करीब 17 लाख रुपये थी। उनके पास कुल 55 लाख रुपये के करीब चल संपत्ति थी।

वहीं बात करें अचल संपत्ति की तो उनके पास राजकोट में गैर-कृषि योग्य जमीन थी जिसकी मार्केट वैल्यू 2017 में 1,41,76,000 रुपये दिखाई गई थी। उनके पास कुल 2 करोड़ से ज्यादा की वैल्यू वाली रेजिडेंशियल बिल्डिंग भी थी। उनकी कमर्शियल प्रॉपर्टी की वैल्यू उस समय 21 लाख थी यानी कुल अचल संपत्ति करीब 3 करोड़ रुपये की वैल्यू वाली थी।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की प्लेन हादसे में मौतआधिकारिक तौर पर पुष्टि pic.twitter.com/wa1E6Q97lJ