मेघालय पूर्वी खासी हिल्स जिले से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, यहां एक मां को ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की नर्सों ने उसकी बेटी से जुड़ी एक ऐसी बात बताई कि महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना शर्मसार करने वाली है, चलिए इस पूरी घटना के बारे में आपको बताते हैं।
दरअसल, जिले में 38 साल के एक शख्स को अपनी सौतेली बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मंगलवार की रात री-भोई जिले के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पत्नी ने एक जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से वह वहीं छिपा हुआ था।
छात्रा ने प्राइवेट अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म, कैसे छिपी रही गर्भवती होने की बात? लड़की ने बताई घटना के पीछे की कहानी
पीड़िता की मां को इस घटना के बारे में तब पता चला जब एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की नर्सों ने उसे बताया कि उसकी बच्ची गर्भवती है। इसके बाद लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसके सौतेले पिता ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया है। इसके बाद उसने मावलाई पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने कहा कि बच्ची को यहां के एक प्रसूति अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी अन्य जांच कराई गई। बच्ची को सात जुलाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार, पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया कि आरोपी को री-भोई जिले के स्याद गांव से गिरफ्तार किया गया।