नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए कभी भी यूजीसी नेट एग्जाम की सिटी स्लिप जारी कर सकता है। 25 से 29 जून के बीच आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 10 दिन पहले यानी 15 जून को जारी होने थी, लेकिन 18 जून तक सिटी स्लिप जारी नहीं हुई। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परेशान हैं कि सिटी स्लिप कब जारी होगी। सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। उसके बाद दूसरी शिफ्ट में पेपर दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा। एडमिट कार्ड जारी एग्जाम से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

RSOS Result 2025: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं 12वीं का रिजल्ट कल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे परिणाम जारी

उम्मीदवार जून सत्र की परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जांच कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

होमपेज पर UGC NET 2025 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

अगली विंडो पर, UGC NET आवेदन संख्या, जन्म तिथि और दिया गया सुरक्षा पिन दर्ज करें।

UGC NET 2025 जून परीक्षा सिटी स्लिप जमा करें और डाउनलोड करें।

UGC NET 2025 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताई गई चीजें साथ ले जानी होंगी:

UGC NET एडमिट कार्ड

एक बॉल पॉइंट पेन

अतिरिक्त पासपोर्ट आकार की तस्वीर

कोई भी एक फोटो पहचान पत्र

व्यक्तिगत हैंड सैनिटाइज़र

पारदर्शी पानी की बोतल