UP BEd Sarkari Result 2025 link bujhansi.ac.in: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बीयू झांसी ने आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर घोषित कर दिया गया है। इस प्रवेश परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले उम्मीदवार रिजल्ट पोर्टल पर लॉगिन करके अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि को दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। UP BEd JEE 2025 का आयोजन 30 अप्रैल को किया गया था, जिसमें 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 को प्रवेश परीक्षा के मूल्यांकन के बाद वेटेज मार्क्स और आरक्षण नियमानुसार तैयार किया जाता है। रिजल्ट ड्राफ्ट तैयार होने के बाद इस सरकारी रिजल्ट की क्रॉस चेकिंग की जाती है और उसके बाद परिणाम जारी करने के लिए इसे संबंधित एजेंसी को दे दिया जाता है।

इस साल उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए कुल 3,44,546 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण किया था, जिसमें से 3,05,099 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। यह राज्य के 751 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

स्टेप 1. UP B.Ed JEE की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध “UP B.Ed JEE 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

स्टेप 4. अब बॉक्स में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. अब आपका UP B.Ed JEE 2025 Result स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

Direct Link to Check UP BEd JEE Result 2025