पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) जल्द ही पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 (WBJEE Result 2025) जारी करने वाला है और रिजल्ट जारी होने के बाद इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, जिसका डायरेक्ट लिंक और प्रोसेस यहां दी गई है।

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन इस साल 27 अप्रैल, 2025 को दो शिफ्ट में किया गया था, जिसमें पेपर 1 (गणित) को पहली शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पेपर 2 (भौतिकी और रसायन विज्ञान) के लिए दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था।

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन विभिन्न विश्वविद्यालयों के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है, जिसके परिणाम जारी होने का इंतजार छात्र कर रहे हैं।

Direct Link to Check WBJEE Result 2025

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्र, नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर दिख रहे “महत्वपूर्ण लिंक” सेक्शन में जाकर “WBJEE 2025 rank Card” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. सामने खुली विंडो में अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करें और साइन इन के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब स्क्रीन पर आपका WBJEE 2025 rank Card प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5. रिजल्ट की जांच करें और उसे डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।