दिल्ली के लिए आज का दिन बेहद ही खास रहा। विधानसभा चुनाव 2025 का नतीजे सामने आए, जिसमें दिल्ली की जीत का परचम बीजेपी ने लहराया और केजरीवाल की आप सरकार को करारी हार दी। इसमें आप पार्टी के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा। केजरीवाल को बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से शिकस्त कर कमल खिलाया। इसी बीच केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की हार पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस पर तंज कसा है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।
दरअसल, अरविंद केजरीवाल की हार पर अनुपम खेर ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की हार पर तंज कसते हुए लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी, ‘वैसे तो किसी को भी पीड़ा पहुंचाना ठीक नहीं।लेकिन जिनके साथ गहरा अन्याय हुआ हो! उन पर हंसना, उनकी पीड़ा का मज़ाक उड़ाना, उनकी आत्मा को दुःख पहुंचाना, ये इंसानियत की सभी हदों को पार करना होता है!!’
वैसे तो किसी को भी पीड़ा पहुंचाना ठीक नहीं।लेकिन जिनके साथ गहरा अन्याय हुआ हो! उन पर हंसना, उनकी पीड़ा का मज़ाक उड़ाना, उनकी आत्मा को दुःख पहुंचाना, ये इंसानियत की सभी हदों को पार करना होता है!! और फिर… उस दुखी आत्मा से ना चाहते हुए भी एक ‘आह’ निकलती! और वही आह आगे जाकर एक ‘… pic.twitter.com/CnbbT9GjZg
इतना ही नहीं, अनुपम खेर आगे लिखते हैं, ‘और फिर… उस दुखी आत्मा से ना चाहते हुए भी एक ‘आह’ निकलती! और वही आह आगे जाकर एक ‘ श्राप ‘का रूप धारण करती है! इस तस्वीर के लोगों के साथ शायद ऐसा ही हुआ है! ये विधि का विधान है! जिस दिन दिल्ली की विधान सभा में इन लोगों के ठहाके लगे थे!! उस दिन लाखों कश्मीरी पंडितों ने खून के और बेबसी के आँसू बहाए थे!’ अभिनेता की इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। लोग उनकी हार को इन्जॉय कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कर्म बड़ा होता है। उसकी चोट गहरी होती है। हालांकि, केजरीवाल ने हार को स्वीकार किया है और जनता के फैसले को स्वीकार कर कहा कि आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे।
इसके साथ ही अगर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की हार की बात की जाए तो उनको 25 हजार 999 वोट मिले हैं और वो बीजेपी के प्रवेश वर्मा से 4 हजार 89 वोटों से हारे हैं। वहीं, प्रवेश वर्मा को 30 हजार 88 वोट मिले, जिसके बाद उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट को अपने नाम कर लिया है। इस सीट से तीसरे नंबर पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित रहे। उन्हें 4 हजार 568 वोट मिले।
TV Adda: पहली शादी से दीपिका कक्कड़ को थी एक बेटी? पति शोएब इब्राहिम ने बताया सच, एक्ट्रेस ने भी बयां किया दर्द