बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली का अलीबाग वाला बंगला इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस बंगले का मुहूर्त हुआ है और अब इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। ये बंगला बहुत आलीशान है और इसका इंटीरियर काफी रिच लुक दे रहा है। इंटरनेशनल डिजाइन कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कपल के हाउस की तस्वीरें शेयर की हैं।

हाल ही में विराट और अनुष्का को गेटवे ऑफ इंडिया जेटी पर देखा गया था। दोनों अपने हॉलीडे होम से लौट रहे थे। आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट के अनुसार, कपल के हॉलिडे रिट्रीट को फिलिप फौचे के अंडर SAOTA (स्टीफन एंटोनी ओल्म्सडाहल ट्रूएन आर्किटेक्ट्स) ने डिजाइन किया था। इसकी जमीन को कपल ने 2022 में 19 करोड़ रुपये में खरीदे था, जिसका एरिया 8 एकड़ है। यह विला 10,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और इसे बेहद खूबसूरत तरीके से बनाया गया है।

ये है इस बंगले की खासियतइस बड़े से खूबसूरत बंगले में टेंपरेचर कंट्रोल्ड पूल है, कस्टमाइज किचन है, कैलिफ़ोर्नियाई कोंकण स्टाइल के चार बाथरूम है, एक जकूज़ी, एक गार्डन, कवर कार पार्किंग स्पेस, स्टाफ क्वार्टर और बहुत कुछ है।

इस प्रॉपर्टी को इटैलियन मार्बल,  प्राचीन पत्थर और तुर्की चूने के पत्थर से तैयार किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे खरीदने के लिए कपल ने करीब 10 करोड़ खर्च किए और इसे तैयार करने में करीब 13 करोड़ रुपये लगाए हैं। इसके बाद कई अन्य सेलेब्स के भी हॉलीडे होम हैं।

फिलहाल कोहली के साथ अनुष्का यहां नहीं रहती हैं, इसे वो अपने हॉलीडे होम की तरह इस्तेमाल करते हैं। फिलहाल दोनों मुंबई में रहते हैं और वहां जिस घर में वो रहते हैं उसकी कीमत करीब 34 करोड़ है और इसके अलावा कपल के पास गुरुग्राम में भी आलीशान बंगला है। जिसकी कीमत 80 करोड़ बताई जाती है।