भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड और फिल्मों में काफी नाम कमा चुकीं एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने करीबी दोस्त और को-एक्टर पुनीत सिंह पर शादी का झांसा और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस में अपने पार्टनर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें कहा है कि उनके साथ पुनीत सिंह ने दुष्कर्म किया है साथ ही उनका शारीरिक शोषण किया है। वो ये सब दो सालों तक झेलती रही हैं। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा?

दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह ने हाल ही में आज तक से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे किए और आपबीती सुनाई। एक्ट्रेस ने बताया कि पुनीत सिंह उनसे बार-बार कहते रहे कि उनकी शादी होगी। फिर शराब पिलाकर फिजिकल हुए और अगले दिन माफी मांग ली। जब प्रियांशु ने पुलिस में जाने की बात कही तो पुनीत उन्हें शादी का झांसा देने लगे। बार-बार कहते रहे कि शादी के लिए परिवार से बात की है। को-स्टार ने एक्ट्रेस से ये भी वादा किया कि दोनों की जाति एक ही है और शादी होगी। इन बातों को सुनकर वो काफी परेशान हो चुकी हैं।

प्रियांशु सिंह अपने इंटरव्यू में कहती हैं कि वो इसी वजह से किसी को कुछ बता नहीं पाईं। एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया कि उनसे पुनीत ने अननैचुरल चीजें भी करवाई।

A post shared by PRIYANSU SINGH? (@priyumoon)

इतना ही नहीं प्रियांशु सिंह ने पुनीत सिंह के साथ दोस्ती को लेकर कहा कि दोनों की दोस्ती 2021 में हुई थी। इनके बीच दोस्ती की वजह को लेकर वो कहती हैं क्योंकि उन्हें भोजपुरी में काम करना था। इसलिए उनकी दोस्ती हुई थी और पुनीत ने उनसे मदद का वादा किया था। पर उसने इसका गलत फायदा उठाया। 2021 में दोस्ती के बाद से पुनीत उनका शारीरिक शोषण कर रहा है। वो पिछले दो सालों से ये सब सह रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो मुंबई में बहन के साथ रहती थीं। पुनीत का उनके घर आना-जाना लगा रहता था। कई बार वो उनके घर खाना खाने भी जाते थे। प्रियांशु ने ये भी दावा किया कि जब उनकी बहन चली गईं तो पुनीत उनके घर शराब पीकर जाने लगे।

प्रियांशु सिंह ने अंत में बताया कि उन्होंने पुनीत सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। उन्होंने धारा 376 और 377 के तहत केस दर्ज करवाया है।