Bhojpuri Actress Akshara Singh Love life: भोजपुरी सिनेमा जगत की फैशन क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो ना केवल भोजपुरी में बल्कि टीवी सीरियल से लेकर बिग बॉस तक में अपना दम दिखा चुकी हैं। वो प्रोफेशनल लाइफ में सफल रही हैं मगर पर्सनल लाइफ में उनकी कुछ ठीक नहीं रही है। पवन सिंह से उनके प्यार के चर्चे जगजाहिर हैं। साथ ही रितेश पांडे जैसे कई एक्टर्स के साथ उनका नाम जुड़ा है, लेकिन फिर भी वो आज भी सिंगल हैं। उन्हें सच्चा प्यार ना मिल सका है। जबकि उन्होंने पवन सिंह के साथ रिश्ते में रहते हुए प्यार के लिए गाली-गलौच और मार-पिटाई तक सहा है। चलिए बताते हैं उनकी बीती लव स्टोरी के बारे में…

दरअसल, आज अक्षरा सिंह अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 30 अगस्त, 1991 में मुंबई में हुआ था। वो फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता बिपिन सिंह और मां नीलिमा सिंह टीवी के पॉपुलर एक्टर्स हैं। एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले टीवी सीरियल्स में काम करती थीं। उन्होंने ‘काला टीका’ जैसे शोज में काम किया है। भोजपुरी में अक्षरा ने रवि किशन (Ravi kishan) की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ (Satyamev Jayate) से 2010 में की थी। यहां पर उनकी जोड़ी पवन सिंह के साथ हिट रही है। साथ इनके रिलेशनशिप के चर्चे और विवाद खूब रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस का नाम रितेश पांडे जैसे स्टार्स के साथ भी जुड़ चुका है।

अक्षरा सिंह, पवन सिंह के साथ रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं। उन्होंने ब्रेकअप के बाद पावरस्टार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उन्होंने कई बार अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की थी। इस बीच वो उनके साथ मार-पिटाई और गाली-गलौच करते रहे। इन चीजों के बाद भी एक्ट्रेस प्यार के लिए उनके साथ रिलेशनशिप में रहीं। लेकिन अक्षरा का सब्र उस समय टूट गया जब उन्होंने पवन सिंह की दूसरी शादी की खबर सुना।

एक्ट्रेस ने भोजपुरी पावरस्टार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ज्योति सिंह के साथ दूसरी शादी गुपचुप की थी। अक्षरा ने ये भी खुलासा किया था कि जब उन्हें इस शादी के बारे में पता चला था उन्होंने पवन के साथ रहने से इनकार दिया था, लेकिन एक्टर भी उनके साथ रहना चाहते थे। अक्षरा के बार-बार मना करने के बाद वो उन्हें धमकी देने लगे, जिसके बाद भोजपुरी एक्ट्रेस के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सारी पोल मीडिया में खोल दी थी। इनका ब्रेकअप बुरे मोड़ पर हुआ था।

इतना ही नहीं अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी स्टार सिंगर और एक्टर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) के साथ भी जुड़ा। एक समय पर दोनों ने साथ में कई फिल्मों में साथ काम किया है। इनका विवाद भी काफी पॉपुलर रहा है। एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करा दी थी। इसके अलावा अक्षरा का नाम खेसारी के साथ भी जोड़ा चुका है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, इन रिश्तों पर एक्ट्रेस ने कभी बात नहीं की है।