भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सितारे खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बहुत कम समय में ही अपने मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अच्छा खासा मुकाम हासिल कर लिया है। आज आलम ये है कि उनकी कोई भी फिल्म या म्यूजिक वीडियो आता है तो उसे दर्शकों और फैंस से अच्छा खासा रिस्पांस मिलता है। उनके गाने तो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में अब उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की खूब बातें हो रही हैं। उनकी नई फिल्म का ऐलान कर दिया गया है।

दरअसल, खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के साथ फिल्म ‘बलम जी लव यू’ (Balam ji Love you) कर चुके निर्माता आनंद रूंगटा ने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। इस मूवी में दोनों की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया था। ऐसे में अब फिल्ममेकर के नए प्रोजेक्ट का ऐलान करते ही चर्चा जोरों पर हो गई है कि क्या वो खेसारी लाल और काजल राघवानी के साथ फिल्म बनाएंगे? खेसारी और काजल राघवानी का अब पैचअप भी हो चुका है। पहले दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद से वो साथ में नजर नहीं आए थे। इनकी जोड़ी को पर्दे पर साथ में देखने के लिए फैंस तरस गए थे। लेकिन जब दोनों के पैचअप की खबरें सामने आईं तो मानो लोगों की जान में जान आ गई हो। फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब वो इनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों को साथ में लेकर किसी भी मेकर्स ने फिल्म बनाने का ऐलान नहीं किया है।

निर्माता आनंद रूंगटा खेसारी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने इंडस्ट्री की हीरोइनों को अप्रोच किया है। फिल्म को लेकर उनका कहना है कि वो एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म बना रहे हैं। इसकी शूटिंग भी 15 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुरू की जाएगी। इसके डायरेक्टर सुनील मांझी हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह को कास्ट किया गया है। वो इससे पहले अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के साथ फिल्म ‘ससुरारी जिंदाबाद’ में काम कर चुकी हैं। पवन सिंह और खेसारी के साथ भी कई म्यूजिक वीडियोज में दिखाई दे चुकी हैं।

आपको बता दें कि खेसारी लाल और काजल राघवानी (Khesari Lal Yadav-Kajal Raghwani) के बीच खूब विवाद रहा था। भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार ने एक्ट्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने भी उधर से जवाबी हमले में शादी की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वो लोगों को बताएं कि उन्होंने कैसा धोखा दिया है? क्या वो उनसे शादी करते? हालांकि, इसके बाद खेसारी ने अपने बयानों के लिए माफी भी मांगी थी। बाद में दोनों दो सालों तक अलग रहे और फिर अब साथ में हो गए हैं। वो पहले 25-30 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और हर मूवी में दोनों की केमिस्ट्री ब्लॉकबस्टर रही है। अब ऐसे में देखना ये होगा कि इनकी जोड़ी पैचअप के बाद अब पर्दे पर कब वापसी करती है?

इसके अलावा अगर खेसारी के बारे में बात की जाए तो हाल ही में भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार ने करोड़ों की कार खरीदी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी कि उनके कार कलेक्शन में लैंड रोवर की डिफेंडर लग्जरी कार शामिल हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत करीब एक करोड़ रुपए है और टॉप मॉल ढाई करोड़ के आस-पास है।