Bigg Boss 18 Winner Name: ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है और कुछ ही देर में इस सीजन के विनर का नाम घोषित हो जाएगा। मगर इससे पहले ही विनर का नाम लीक होने की खबर आ रही है। तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रजत दलाल शो के विनर होने वाले हैं। विकिपीडिया पर रजत दलाल का नाम ही विनर के रूप में सामने आ रहा है। रजत वोटिंग के आधार पर सबसे आगे चल रहे हैं।
Bigg Boss 18 Grand Finale LIVE
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक विकिपीडिया पर रजत दलाल को इस सीजन का विनर बताया जा रहा है, हालांकि अब ऐसा नहीं दिख रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि विकिपीडिया के साथ छेड़छाड़ की गई है। अगर रिपोर्ट्स पर विश्वास न किया जाए तो कुछ ही देर में सलमान खुद ही विनर का नाम बताने वाले हैं।
मगर सोशल मीडिया ट्रेंड और पोल की बात करें तो रजत दलाल, करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच कड़ी टक्कर है। तमाम सोशल मीडिया पेज पर दावे किए जा रहे कि रजत ही विनर हैं, वहीं हिंदुस्तान टाइम्स ने पोल किया उसमें टॉप टू में विवियन और करण वीर हैं और तीसरे नंबर पर रजत हैं।
बता दें कि रजत दलाल पहले दिन से ही शो में चर्चा में बने हुए हैं। शो से पहले वो अपने कुछ विवादों को लेकर चर्चा में थे, शो में भी उनके को-कंटेस्टेंट्स उन्हें काफी जज कर रहे थे, मगर धीरे-धीरे उनके रिश्ते सभी के साथ सुधरे और वो लगभग हर घरवाले के फेवरेट बन गए।
Bigg Boss 18 में एंट्री करते ही उनकी अरफीन खान और उनकी पत्नी सारा अरफीन के साथ अच्छी दोस्ती हो गई थी। अरफीन के घर से निकलने के बाद भी वो सारा के सपोर्ट में खड़े रहे। सारा और अरफीन ने शो से बाहर जाने के बाद भी रजत को ही अपना खास बताया और उन्हें सपोर्ट किया। इसके अलावा ईशा सिंह और चाहत पांडे के साथ भी उनका बॉन्ड अच्छा रहा।
रजत दलाल शो के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में एक बने और विनर घोषित होने से कुछ देर पहले ईशा सिंह बाहर हो गई हैं। इस वक्त करण वीर, विवियन, अविनाश, चुम और रजत शो में बचे हैं।