Adnan Sami Diet Plan: ‘मुझको भी तो लिफ्ट करा दे’ गाने के सिंगर अदनान सामी अपने गाने और आवाज से खूब मशहूर हुए। इसके बाद उन्होंने ‘तेरा चेहरा’ एल्बम निकाली और फिर उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए कई गाने गाए। उनकी आवाज सुनने को मिलती रही, लेकिन स्क्रीन से वो एक दम गायब हो गए। फिर उन्होंने दमदार कमबैक किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान था। अदनान सामी जो 220 किलो के थे वो बिल्कुल फिट हो गए। अदनान सामी ने लंबे समय तक मेहनत करके अपना वजन कम किया। उनका ये जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन कई लोगों के लिए मिसाल बन गया। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उनकी वेट लॉस जर्नी और डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल साल 2005 में अदनान सामी की lymphedema की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उन्हें करीब 3 महीने का बेड रेस्ट करना पड़ा था। मगर उनके भारी वजन के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी, ये वो वक्त था जब डॉक्टर्स ने उन्हें कहा था कि अगर उन्होंने अपना वजन कम नहीं किया तो वो 6 महीने से ज्यादा नहीं जी पाएंगे। इसके बाद अदनान सामी ने अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू की और रिजल्ट से सबको हैरान कर दिया। अदनान सामी ने 16 महीनों में पूरे 150 किलो वजन कम किया।
अदनान सामी के न्यूट्रिशनिस्ट ने सबसे पहले अदनान की इमोशनल ईटिंग की आदत से बाहर निकाला। फिर उन्हें कम कैलोरी वाला डाइट चार्ट दिया, जिसमें सफेद चावल, ब्रेड और जंक फूड खाना बिल्कुल मना था। वो केवल सलाद, मछली और उबली दाल खा रहे थे। वो अपने दिन की शुरुआत शुगर फ्री चाय से करते थे, दोपहर में वो सलाद और फिश खाते थे। रात में वो उबली दाल या चिकन खाते थे। वह केवल डाइट फ़ज स्टिक और शुगर-फ्री ड्रिंक लेते थे। स्नैक में वो केव पॉपकॉर्न खाते थे।
अदनान सामी ने जब 40 किलो वजन कम किया, इसके बाद उनका ट्रेडमिल शुरू करवाया गया। फिर उन्होंने लाइट वर्कआउट शुरू किया। उनके ट्रेनर ने उन्हें 6 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कराई और कार्डियो करवाया। ऐसा करने से अदनान सामी का हर महीने 10 किलो वजन कम हुआ।
हिना खान ब्रैंस्ट केंसर के वक्त कैसी डाइट ले रही हैं, इसके बारे में उन्होंने खुद बताया है। आप भी उनकी डाइट के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें…