सिनेमा जगत में जहां बॉलीवुड स्टार्स के बीच दुश्मनी की खबरें रहती हैं वहीं, कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं, जो सालों पुरानों दोस्ती का रिश्ता साझा करते हैं। इसी लिस्ट में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और अजय देवगन का नाम भी शामिल है। तीनों 90 के दशक से ही अच्छे दोस्त हैं। अक्षय और सुनील शेट्टी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। अब इनकी अपकमिंग फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों ने करीब-करीब ही डेब्यू भी किया। इनके बाद अजय देवगन की फिल्मों में एंट्री हुई थी। इसी बीच अब सुनील शेट्टी ने अपनी दोस्ती को लेकर बात की और बताया कि कैसे अजय देवगन उनको इंडस्ट्री का दूधवाला कहकर बुलाते हैं। उन्होंने इसकी दिलचस्प वजह भी बताई है।

दरअसल, सुनील शेट्टी ने हाल ही में द लल्लन टॉप से बात की। उन्होंने इस दौरान कई टॉपिक्स पर बात की और बताया कि अक्षय कुमार से उनकी पुरानी दोस्ती है। भले ही उनसे हर दिन बात नहीं हो पाती लेकिन जरूरत पर वो एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। इस बातचीत में एक्टर ने अपने फिटनेस रूटीन के बारे में भी बात की। इस पर सुनील शेट्टी ने अपने फिटनेस सीक्रेट का खुलासा करते हुए बताया कि वो सुबह साढ़े पांच बजे उठते हैं और इसके बाद वर्कआउट भी करते हैं। उन्होंने बताया कि वो रात में दस बजे सो भी जाते हैं।

इसके अलावा इसी इंटरव्यू में सुनील शेट्टी को फिर याद दिलाया जाता है कि कुछ इसी तरह का रूटीन अक्षय कुमार भी फॉलो करते हैं तो इस पर सुनील हंसने लगते हैं और हामी भरते हुए कहते हैं कि दोनों ही जल्दी उठ जाते हैं। इसी वजह से अजय उनका और अक्षय का मजाक उड़ाते हैं। सुनील शेट्टी बताते हैं कि यही वजह है कि अजय देवगन दोनों को ही दूधवाला बोलते हैं। सुनील शेट्टी बताते हैं कि अजय देवगन बोलते हैं कि ये दोनों जल्दी उठकर दूधवाले का काम करते हैं।

सुनील शेट्टी बताते हैं कि वो बचपन से ही अनुशासित रहे हैं। उन्होंने कभी नशे को हाथ भी नहीं लगाया। सुनील कहते हैं कि उन्होंने कभी शराब तक नहीं पी और अभी भी वो वर्कआउट करते हैं। यही वजह है कि वो 63 साल की उम्र में भी काफी फिट और यंग लगते हैं।

‘कहानी, स्क्रीनप्ले और…’, ‘हेरा फेरी 3’ विवाद पर पहली बार परेश रावल के वकील ने तोड़ी चुप्पी, बताया किन कमियों के कारण एक्टर ने छोड़ी फिल्म