टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) सीरियल्स के साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री में भी तहलका मचा चुकी हैं। ‘बिग बॉस’ में नजर आने के बाद अभिनेत्री भोजपुरी में काम करते हुए दिखीं। यहां पर उनकी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी काफी चर्चा में रही। दोनों ने साथ कई म्यूजिक वीडियोज और एक फिल्म में भी काम किया। प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही इनकी डेटिंग की खबरें भी खूब रहीं। ऐसे में अब आकांक्षा ने खुद खुलासा किया कि उनको कैसे पार्टनर की तलाश है। उन्होंने बताया कि उन्हें अब तक चूहे, गीदड़ खरगोश मिल हैं। जबिक एक्ट्रेस को शेर जैसे पार्टनर की तलाश है।
दरअसल, आकांक्षा पुरी ने हाल ही में फिल्मीज्ञान के साथ बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अक्सर उनके दोस्त उन्हें बोलते हैं कि वो लड़का पूछ रहा था, ये कह रहा था। ऐसे में वो जानना चाहती हैं कि ये लोग कौन हैं और कहां हैं? जो पूछ रहे हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि पहले ही वो इतना डर जाते हैं। खुद को ही सेल्फ रिजेक्ट कर देते हैं कि सामने ही नहीं आते हैं। आकांक्षा इससे परेशान होकर कहती हैं कि आधे लड़कों की यही समस्या है। उनका मानना है कि जब वो लड़के देखते हैं कि एक लड़की इतनी स्ट्रॉन्ग है या केपेबल है तो वो पहले ही सेल्फ रिजेक्ट कर देते हैं। एक्ट्रेस खुद ये मौका मांगती है।
इसके साथ ही आकांक्षा पुरी ने अपने पार्टनर की क्वालिटी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें वो लड़का चाहिए, जो उनके साथ हो तो डंके की चोट पर कह सके कि वो उनके साथ है। एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें छुपने-छुपाने वाले प्यार या लुकाछुपी तो बचपन से ही पसंद नहीं है। वो रिक्वेस्ट करते हुए कहती हैं कि ये खेल उनके साथ खेलना बंद करें। आकांक्षा कहती हैं कि उन्हें उस लड़के की तलाश है, जो उनके साथ घर में प्यार से बात कर रहा है तो बाहर जाकर भी ऐसे ही रहे। ना कि फ्रेंडली बिहेव करे। अगर ऐसा होता है तो ये उन्हें पसंद नहीं।
आकांक्षा पुरी आगे अपनी बात बढ़ाते हुए कहती हैं कि वो अगर किसी के साथ हैं तो बिल्कुल लाउड और क्लियर उसके साथ हैं। वो पार्टनर को लेकर कहती हैं कि उन्हें चूहे, गीदड़ और खरगोश मिल रहे हैं जबकि उन्हें एक शेर चाहिए। ताकि वो बोल सके कि आकांक्षा पुरी उसकी गर्लफ्रेंड हैं। पार्टनर की क्वालिटी के बारे में बात करते हुए आकांक्षा ने कहा कि वो ऐसा होना चाहिए जो पूरी दुनिया के आगे उनका हाथ पकड़ सके और कह सके कि आकांक्षा उसकी हैं। उन्हें केवल घर में हाथ पकड़ने वाला नहीं चाहिए।
’32 साल से साथ हैं…उम्मीद नहीं थी’, परेश रावल संग ‘हेरा फेरी 3’ विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, ‘कोर्ट इसे हैंडल करेगा’