‘खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी…।’ ये लाइन झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के लिए कही जाती है। 1857 की लड़ाई में उन्होंने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे और लक्ष्मीबाई ने 1858 में अंतिम युद्ध में वीरगति प्राप्त की थी। उनकी बहादुरी के किस्से आज भी लोगों के जहन में हैं। झांसी की रानी के लिए कही गई इस लाइन का इस्तेमाल महिलाओं का बहादुरी के लिए कई बार इस्तेमाल की जाती है। हमने इस लाइन को भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह को डेडिकेट किया है। इसकी वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर।

दरअसल, भोजपुरी में अश्लीलता से परे बदलाव की लहर देखने के लिए मिल रही है। इसी बीच अंजना सिंह की महिला प्रधान फिल्म ‘कुस्ती’ का पोस्टर जारी किया गया है, जिसके वह पहली बार स्क्रीन पर कुस्ती लड़ते हुए नजर आने वाली हैं। भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में ये पहली बार होने जा रहा है जब कोई महिला प्रधान फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित है। इसकी पहली अंजना सिंह ने की है। वह स्क्रीन पर भोजपुरी की ‘धाकड़ गर्ल’ बनकर छाने के लिए तैयार हैं।

अगर अंजना सिंह की फिल्म ‘कुस्ती’ के पोस्टर की बात की जाए तो इसमें देख सकते हैं कि अंजना सिंह ने विपक्षी रेसलर को कंधे पर उठा रखा है और खुद घुटने के बल पर बैठी हुई जोश से भरपूर दिख रही हैं। मालूम हो रहा है कि वो जोरदार पटखनी देने वाली हैं। इसमें उनका स्पोर्ट लुक जंच रहा है। उनकी मांग में सिंदूर भी है। यानी कि इससे एक बात तो साफ है कि अंजना सिंह फिल्म में शादीशुदा हैं और वह एक शादीशुदा महिला की उन समस्याओं के बारे में दिखाते हुए नजर आने वाली हैं, जो शादीशुदा होकर स्पोर्ट्स में हिस्सा लेती है और कैसे नाम कमाती है। इसमें आपको शादीशुदा महिला की जिंदगी में आने वाली समस्या के बारे में भी देखने के लिए मिल सकता है। बाकी कहानी तो ट्रेलर और फिल्म रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा।

गौरतलब है कि अंजना सिंह रियल लाइफ में भी किसी ‘धाकड़ गर्ल’ से कम नहीं हैं। उन्होंने तमाम मुश्किलों के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई है। एक समय था जब उन्हें लोग कलर कॉम्प्लेक्स की वजह से भला बुरा कहते हैं। उनके नाम एक साल में 25 फिल्में साइन करने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। यही वजह है कि शुरुआत में उनसे इंडस्ट्री की कुछ एक्ट्रेसेस चिढ़ती थीं और उनके नाम से अफवाह फैला दी थी कि उनको एड्स और उनसे दूर रहें। इन मुश्किलों से गुजर कर उन्होंने सिनेमा जगत में सफलता हासिल की और ये उन लोगों के गाल पर तमाचा था। वहीं, निजी जिंदगी में भी कई मुश्किलें रही हैं। वह सिंगल मदर हैं। उनकी बेटी अदिति का वह खुद ख्याल रखती हैं। उन्होंने 2013 में यश कुमार से शादी क थी और 2018 में दोनों अलग हो गए थे। इस रिश्ते उनकी एक बेटी हैं।

बहरहाल, अंजना सिंह की फिल्म ‘कुस्ती’ का निर्माण प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह ने किया है। डायरेक्टर देव पांडेय हैं। मेकर्स का मानना है कि ये ना केवल उनके करियर बल्कि सिनेमा जगत के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी। इसमें अंजना सिंह के अलावा जय यादव, देव सिंह, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, जे. नीलम, विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला, कनचन मिश्रा, विद्या सिंह, निश्चा सिंह समेत कई जाने-माने चेहरे नजर आएंगे। चाइल्ड आर्टिस्ट आर्यन बाबू और अदिति सिंह (अंजना सिंह की बेटी) भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ‘कुस्ती’ को वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित किया गया है।

स्कूल के दिनों से की मॉडलिंग, 61 फिल्मों में किया काम, क्या इस साउथ एक्ट्रेस को पहचानते हैं आप? विद्या बालन ने भी है नाता