Today’s Trending Bollywood News LIVE Updates: साई पल्लवी और नागा चैतन्य स्टारर फिल्म ‘थंडेल’ को 7 फरवरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला। साथ ही मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की मानें तो इस मूवी ने रविवार को 35.85 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, इसका पहले दिन 11.5 करोड़, दूसरे दिन 12.1 करोड़ और तीसरे दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन रहा। ’12वीं फेल’ एक्टर विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी और वाइफ शीतल ठाकुर के साथ बेटे की फोटो शेयर की है। इसमें एक्टर को पहली बार बेटे वरदान का चेहरा दिखाते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें कि 7 फरवरी को विक्रांत का बेटा एक साल का हो गया है।

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म ने कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में 2.29 करोड़ का बिजनेस किया है। इंडिया में इसके 4 वर्जन 2डी, आईमैक्स2डी, 4डीएक्स और आईसीई में रिलीज किया जाएगा। ब्लॉक सीट के साथ इसकी कमाई की बात करें तो ये आंकड़ा 3.41 तक पहुंच गया है। फिल्म के कुल 79956 टिकट्स बिक चुके हैं।

राजकुमार राव ने पिछले दिनों पत्नी पत्रलेखा के साथ प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई थी। यहां से उनकी तस्वीरें भी सामने आई थी। ऐसे में अब इस डुबकी के बाद एक्टर ने किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। यहां उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। इसके साथ ही विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसे 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाना है। इसी बीच अब विक्की ने घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचकर फिल्म की सफलता के लिए पूजा अर्चना की है और भगवान का आशीर्वाद लिया है। इस मूवी के जरिए विक्की पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं।

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने बॉलीवुड में फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया। इसमें अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी नजर आए। उनकी भी ये पहली फिल्म थी। इस मूवी से एक गाना ‘उई अम्मा’ काफी वायरल हुआ था, जिसे 80 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसी खुशी के मौके पर एक्ट्रेस ने गाने की शूटिंग के सेट से इनसाइड फोटोज शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/DF4d9PazqxW/

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस अमृता सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सारा अली खान ने एक्ट्रेस मां को बर्थडे विश किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अम्मी जान। आपके जीन्स के लिए शुक्रिया। जब से आपके कपड़े नहीं पहन सकती थी लेकिन, अब अपनी पसंद के आपके सभी कपड़े पहन सकती हूं। मुझे आपके साथ ये शाम याद है। आपकी ईयरिंग्स और कुर्ता मुझे बहुत पसंद है और आज मैंने आपके जन्मदिन पर आपको कॉपी किया है।’

https://www.instagram.com/p/DF4O3gZTz2D/

80 के दशक की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस मंदाकिनी काफी सालों से फिल्मों से दूर हैं। ऐसे में अब उनका 40 साल पुराना दर्द छलका है। उन्होंने बताया कि कैसे वो खुले में कपड़े बदलती थीं। पढ़िए पूरी खबर।

’12वीं फेल’ एक्टर विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी और वाइफ शीतल ठाकुर के साथ बेटे की फोटो शेयर की है। इसमें एक्टर को पहली बार बेटे वरदान का चेहरा दिखाते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें कि 7 फरवरी को विक्रांत का बेटा एक साल का हो गया है।

https://www.instagram.com/p/DF4NQZLTrWz/?img_index=1&igsh=MTdobXdoYXhnZjhxbw%3D%3D

साई पल्लवी और नागा चैतन्य स्टारर फिल्म ‘थंडेल’ को 7 फरवरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला। साथ ही मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की मानें तो इस मूवी ने रविवार को 35.85 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, इसका पहले दिन 11.5 करोड़, दूसरे दिन 12.1 करोड़ और तीसरे दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन रहा।

कंटेंट क्रिएटर रणवीर इलाहाबादिया को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कंटेस्टेंट से भद्दा सवाल किया, जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। दरअसल, रणवीर ने हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शिरकत की थी, जहां उन्होंने पैरेंट्स के रिलेशन और कंटेस्टेंट को भद्दे काम के लिए 2 करोड़ का ऑफर भी दिया, जिसके बाद लोगों ने उनके इस स्टेटमेंट की आलोचना करना शुरू कर दिया।

https://twitter.com/neeleshmisra/status/1888493488175730824

हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ और जुनैद खान-खुशी कपूर की ‘लवयापा’ कमाई के मामले में ‘सनम तेरी कसम’ से पीछे हैं। पहले वीकेंड पर हिमेश की फिल्म ने कुल 6.15 करोड़ और ‘लवयापा’ ने 4.45 करोड़ तक का बिजनेस किया है। यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

हर्षवर्धन राणे स्टारर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने री-रिलीज के बाद बवाल ही काट दिया है। फिल्म की कमाई के बाद मेकर्स मालामाल हो गए हैं, जहां ऑरिजनल रिलीज के बाद फिल्म ने पहले वीकेंड पर 4 करोड़ से ज्यादा कमाए थे वहीं, अब इसने तीन गुना कलेक्शन किया है। पढ़िए पूरी खबर…

आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये उनका वर्कआउट वीडियो है। इसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस टफ वर्कआउट करती हैं। उनकी मेहनत को देखकर लोग भी उनकी जमकर तारीफ करते हैं।

https://www.instagram.com/reel/DF2gQmnM48T/

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म ने कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में 2.29 करोड़ का बिजनेस किया है। इंडिया में इसके 4 वर्जन 2डी, आईमैक्स2डी, 4डीएक्स और आईसीई में रिलीज किया जाएगा। ब्लॉक सीट के साथ इसकी कमाई की बात करें तो ये आंकड़ा 3.41 तक पहुंच गया है। फिल्म के कुल 79956 टिकट्स बिक चुके हैं।

विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसे 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाना है। इसी बीच अब विक्की ने ग्रिनेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचकर फिल्म की सफलता के लिए पूजा अर्चना की है और भगवान का आशीर्वाद लिया है। इस मूवी के जरिए विक्की पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं।

https://www.instagram.com/p/DF21a1Oy4-W/?igsh=MWEweGZkbW9hdnc5Mw%3D%3D&img_index=4

राजकुमार राव ने पिछले दिनों पत्नी पत्रलेखा के साथ प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई थी। यहां से उनकी तस्वीरें भी सामने आई थी। ऐसे में अब इस डुबकी के बाद एक्टर ने किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। यहां उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।