एक्ट्रेस छवि मित्तल कैंसर सर्वाइवर हैं। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। उन्होंने इस बीमारी का सामना बड़े हौंसले के साथ किया। ऐसे में अब उन्होंने इस गंभीर बीमारी को लेकर खुलकर बात की है। अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्हें इसका पता चला था तो उनका क्या रिएक्शन था। छवि ने बताया कि जब उनको इसके बारे में पता चला तो सबसे पहले ताहिरा कश्यप को फोन किया था और उन्होंने ही उन्हें काफी मोटिवेट किया था। इतना ही नहीं, छवि मित्तल ने बताया कि पति को इसके बारे में बताने से पहले उन्होंने उनसे बीयर मंगवाई थी। वहीं, जब हसबैंड को पता चला तो उनकी आंखों में आंसू थे।

दरअसल, छवि मित्तल ने हाल ही में शार्दुल पंडित के साथ खास बातचीत की थी। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने कैंसर के बारे में सबसे पहले ताहिरा कश्यप को कॉल करके बताया था। इसे लेकर दोनों में लंबी चौड़ी चैट भी हुई थी। ताहिरा ने ही उन्हें मोटिवेट किया। उनकी वजह से वो आत्मविश्वास जुटा पाईं। आयुष्मान खुराना की पत्नी ने उनको गाइड किया कि आगे क्या क्या हो सकता है और उन्हें इससे कैसे निपटना है। ताहिरा से बात करके छवि मित्तल को काफी कुछ चीजें समझ में आईं। चूंकि, ताहिरा को भी ब्रेस्ट कैंसर था। उनकी सर्जरी और डॉक्टर्स भी सिमिलर थे।

इसके अलावा छवि मित्तल अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं कि डॉक्टर्स पहले तो उनको बताने से मना कर दिया था कि उनको कैंसर है या नहीं। वो लोग उनको केवल ये बोल रहे थे कि सब ठीक हो जाएगा। छवि ने उनसे बताने के लिए जबरदस्ती की। एक्ट्रेस को एक नरेशन के लिए जाना था तो वहां से चली गई थीं और कहा था कि वापस आएंगी। इसके बाद वो घर गईं अपने पति से बीयर लाने के लिए कहा और फिर इसके बारे में बताया।

एक्ट्रेस ने कहा कि जब उनके पति को इसके बारे में पता चला तो उनकी आंखों में आंसू थे और उन्होंने छवि का हाथ पकड़कर कहा कि दोनों मिलकर इसे ठीक कर लेंगे। छवि ने भी इस पर हामी भरी और आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। गौरतलब है कि छवि मित्तल को साल 2022 में ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। इसके बाद उनका ट्रीटमेंट शुरू हुआ था। छवि अपनी हेल्थ का अपडेट देखकर लोगों का हौसला बढ़ा रही हैं।

‘हेरा फेरी 3’ विवाद में नया मोड़, परेश रावल के वकील ने अब अक्षय कुमार पर लगाये 2 गंभीर आरोप