CineGram: हिंदी सिनेमा की सदाबहार अदाकारा रेखा की फिल्मों के उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही है। दो शादियां, कई अफेयर के बाद भी 67 की उम्र में भी रेखा आज सिंगल हैं। उन्हें लोगों ने कई नाम दिए। रेखा की शादी के छह महीने बाद ही उनके पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद उनके ससुराल वालों ने उन्हें डायन और मनहूस का टैग दिया था। समाज में भी उनपर कई सवाल उठाए गए थे।
रेखा के नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़े, जिनमें से अमिताभ बच्चन संग उनका रिश्ता जगजाहिर है। इसके अलावा भी उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ा, जिनमें से जितेंद्र, विनोद मेहरा, किरण कुमार का नाम शामिल है। इतना ही नहीं रेखा को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने विनोद मेहरा के साथ गुपचुप शादी कर ली थी, वहीं दूसरी तरफ चर्चा ये भी है कि सिंगल होने के बावजूद वह आज भी अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरती हैं। रेखा की लाइफ के बारे में उनकी बायोग्राफी ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ में काफी कुछ लिखा है, इस किताब को यासिर उस्मान ने लिखा है।
रेखा की किताब में बताया गया है कि जब उन्होंने करियर की शुरुआत की थी, तब एक फिल्म के लिए उन्हें रोमांटिक सीन शूट करना था। उनके को-एक्टर, बिस्वजीत चटर्जी ने टीनेजर रेखा को कमर से पकड़ लिया और उसके होंठों को चूमने लगे। रेखा कुछ रिएक्ट कर पातीं वहां मौजूद क्रू मेंबर और सभी लोग सीटियां बजाने लगे और मजाक बनाते रहे। डायरेक्टर ने भी 5 मिनट तक कटन हीं कहा। रेखा को बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
रेखा और अमिताभ बच्चन के रिश्ते की खबरों से शायद ही कोई अंजान होगा। कहा जाता है कि आज भी रेखा अपनी मांग में अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं। हालांकि, दोनों को सालों पहले एक साथ देखा गया होगा, अब वह एक-दूसरे से दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं। रेखा कई मौकों पर अमिताभ बच्चन के लिए अपने प्यार को लेकर हिंट दे चुकी हैं, लेकिन अमिताभ इससे बचते आए हैं।
रेखा और जितेंद्र ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और इस दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई। रेखा, जितेंद्र को चाहने लगी थीं, वहीं उस वक्त जितेंद्र शादीशुदा थे। एक बार फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा ने जितेंद्र को कहते सुन लिया कि रेखा उनके लिए टाइमपास हैं। इसके बाद रेखा ने उनसे दूरी बना ली, लेकिन उन्हें इसके लिए होम ब्रेकर का टैग मिला। रेखा का नाम किरण कुमार के साथ भी जुड़ा, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका और जल्द ही दोनों अलग हो गए।
कहा जाता है कि विनोद मेहरा और रेखा ने गुपचुप शादी कर ली थी और जब वह रेखा को अपनी मां से मिलवाने ले गए तो उनकी मां नाराज हो गई और उन्होंने रेखा को पीछे धकेल दिया। हालांकि, रेखा की मानें तो विनोद मेहरा संग उनकी शादी की खबर झूठी हैं।