धनुष और ऐश्वर्या का तलाक हो चुका है। दोनों अलग रहते हैं। लेकिन, जब बच्चों की बात आती है तो उन्हें हमेशा साथ में देखा जाता है। ऐसे में बीते दिन ही उनके बेटे की ग्रैजुएशन सेरेमनी थी, जिसमें धनुष और ऐश्वर्या साथ में दिखे। फोटो में वो अपने बेटे को गले से लगाए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या, रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं, जिन्होंने 18 नवंबर 2004 को चेन्नई में परिवार की सहमति से शादी रचाई थी। इस रिश्ते से उनके दो बेटे हैं। लेकिन, करीब 18 साल बाद दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 2022 में अपने तलाक का ऐलान कर दिया था।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘हीरामंडी’ फेम एक्ट्रेस शर्मिन सहगल अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। ऐसे में अब उन्होंने फैंस को गुड न्यूज दी है। एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं। उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। जर्नलिस्ट विक्की लालवाणी के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल ने बेटे को जन्म दिया है। शर्मिन और अमन पहली बार पेरेंट्स बने हैं। फिलहाल शर्मिन सहगल या उनकी फैमिली में से किसी ने इस गुड न्यूज को कंफर्म नहीं किया है। फैंस को एक्ट्रेस की पोस्ट का इंतजार है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने नवंबर 2023 में टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर अमन मेहता से शादी की। दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे।

वहीं, राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अपनी रिलीज को लेकर काफी चर्चा में है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा मूवी है, जिसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री और कॉमेडी काफी दिलचस्प है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इसने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अर्ध शतक लगा दिया है। ‘भूल चूक माफ’ की कमाई 50 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म इसने दूसरे शनिवार यानी कि 9वें दिन 5.15 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि, ये अभी इसके शुरुआती आंकड़े हैं। इसमें बदलाव हो सकते हैं।

अगर फिल्म की बाकी दिनों की कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने सैकनिल्क के अनुसार, इसने पहले दिन 7 करोड़, दूसरे दिन 9.5 करोड़, तीसरे दिन 11.5 करोड़, चौथे दिन 4.5 करोड़, पांचवे दिन 4.75 करोड़, छठे दिन 3.5 करोड़, सातवें दिन 3.35 करोड़ इसके बाद इसका पहले हफ्ते का बिजनेस 44.1 करोड़ रहा। दूसरे वीक की कमाई के बाद फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार की कमाई के आंकड़े के बाद फिल्म की 9 दिन की कुल कमाई 52.50 करोड़ तक पहुंच गई है।

धनुष और ऐश्वर्या का तलाक हो चुका है। दोनों अलग रहते हैं। लेकिन, जब बच्चों की बात आती है तो उन्हें हमेशा साथ में देखा जाता है। ऐसे में बीते दिन ही उनके बेटे की ग्रैजुएशन सेरेमनी थी, जिसमें धनुष और ऐश्वर्या साथ में दिखे। फोटो में वो अपने बेटे को गले से लगाए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या, रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं, जिन्होंने 18 नवंबर 2004 को चेन्नई में परिवार की सहमति से शादी रचाई थी। इस रिश्ते से उनके दो बेटे हैं। लेकिन, करीब 18 साल बाद दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 2022 में अपने तलाक का ऐलान कर दिया था।

https://www.instagram.com/p/DKV37K9JLRY/?igsh=anJzbzkzc3NnMnNz&img_index=2

राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अपनी रिलीज को लेकर काफी चर्चा में है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा मूवी है, जिसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री और कॉमेडी काफी दिलचस्प है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इसने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अर्ध शतक लगा दिया है। ‘भूल चूक माफ’ की कमाई 50 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म इसने दूसरे शनिवार यानी कि 9वें दिन 5.15 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद कुल कमाई 52.50 करोड़ तक पहुंच गई है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘हीरामंडी’ फेम एक्ट्रेस शर्मिन सहगल अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। ऐसे में अब उन्होंने फैंस को गुड न्यूज दी है। एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं। उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। जर्नलिस्ट विक्की लालवाणी के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल ने बेटे को जन्म दिया है। शर्मिन और अमन पहली बार पेरेंट्स बने हैं। फिलहाल शर्मिन सहगल या उनकी फैमिली में से किसी ने इस गुड न्यूज को कंफर्म नहीं किया है। फैंस को एक्ट्रेस की पोस्ट का इंतजार है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने नवंबर 2023 में टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर अमन मेहता से शादी की। दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे।

https://www.instagram.com/p/DKU5ONFyw1J/?igsh=MTVyOWUydHBnemVucA%3D%3D