Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले काफी समय से अपने घर को लेकर चर्चा में थे। ऐसे में अब उनके सपनों का आशियाना बनकर तैयार हो गया है। रणबीर और आलिया को अपने नए घर के बनने का बेसब्री से इंतजार था। उनके नए बंगले का नाम कृष्णा राज बंगला है, जो कि उनकी दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है। इस बंगले का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। बालकनी में गमला, टॉप फ्लोर पर गार्डन एरिया नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, कपल के घर के टैरिस एरिया में भी गार्डन बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों जल्द ही अपने नए घर में प्रवेश ले सकते हैं। उनके नए बंगले की कीमत 250 करोड़ के करीब है। मुंबई में स्थित ये प्रॉपर्टी मूल रूप से राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर की थी। 1980 के दशक में इसे नीतू और ऋषि कपूर को दे दिया गया था। अब इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए ये रणवीर और आलिया को मिल गई। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि ये प्रॉपर्टी राहा कपूर के नाम पर रजिस्टर की जाएगी।
इसके साथ ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गई है। क्रिटिक्स की ओर से इसे खास रिस्पांस तो नहीं मिला मगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत अच्छी जरूर रही है। तीन दिनों में ही फिल्म ने कमाल का बिजनेस किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले वीकेंड पर शानदार बिजनेस किया है। इसने पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़ और वहीं, रविवार यानी कि तीसरे दिन इसने बंपर कमाई की है। फिल्म ने तीन दिनों में रविवार को सबसे ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसका रविवार का कलेक्शन 32 करोड़ रहा है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 87 करोड़ के पहुंच गई है। फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब के बेहद ही करीब है। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म सोमवार के कलेक्शन के बाद 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है।
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी में से एक करिश्मा कपूर का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करिश्मा का स्टाइलिश अटायर देखते ही बन रहा है। हाई हील बूट के साथ प्रिंटेड ड्रेस में करिश्मा स्टाइल करते हुए नजर आईं। देखिए वीडियो…
https://www.instagram.com/p/DKqmzItoHa0/
सोनम कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके लिए बर्थडे पार्टी देर रात रखी गई थी, जिसमें लाइमलाइट में वेदांग रैना और खुशी कपूर रहे। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें साथ में देखा जा सकता है। वेदांग, खुशी का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DKqidnSTZcp/
रैपर बादशाह ने दुआ लिपा को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद वह चर्चा में आए थे और ट्रोलिंग के बाद उन्होंने सफाई दी थी और ट्रोल्स की बोलती बंद करते हुए उनकी सोच पर वार किया था। बादशाह ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि वह दुआ लिपा से बच्चे करना चाहते हैं। ऐसे में अब उनके इस बयान पर हनी सिंह ने तंज कसा है और एक शब्द के साथ ही ट्रोल किया है। उन्होंने कमेंट में जीनियस लिखा और हंसने-ताली बजाने वाली इमोजी शेयर की।
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गई है। क्रिटिक्स की ओर से इसे खास रिस्पांस तो नहीं मिला मगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत अच्छी जरूर रही है। तीन दिनों में ही फिल्म ने कमाल का बिजनेस किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले वीकेंड पर शानदार बिजनेस किया है। इसने पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़ और वहीं, रविवार यानी कि तीसरे दिन इसने बंपर कमाई की है। फिल्म ने तीन दिनों में रविवार को सबसे ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसका रविवार का कलेक्शन 32 करोड़ रहा है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 87 करोड़ के पहुंच गई है। फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब के बेहद ही करीब है। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म सोमवार के कलेक्शन के बाद 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले काफी समय से अपने घर को लेकर चर्चा में थे। ऐसे में अब उनके सपनों का आशियाना बनकर तैयार हो गया है। रणबीर और आलिया को अपने नए घर के बनने का बेसब्री से इंतजार था। उनके नए बंगले का नाम कृष्णा राज बंगला है, जो कि उनकी दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है। इस बंगले का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। बालकनी में गमला, टॉप फ्लोर पर गार्डन एरिया नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, कपल के घर के टैरिस एरिया में भी गार्डन बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों जल्द ही अपने नए घर में प्रवेश ले सकते हैं। उनके नए बंगले की कीमत 250 करोड़ के करीब है। मुंबई में स्थित ये प्रॉपर्टी मूल रूप से राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर की थी। 1980 के दशक में इसे नीतू और ऋषि कपूर को दे दिया गया था। अब इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए ये रणवीर और आलिया को मिल गई। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि ये प्रॉपर्टी राहा कपूर के नाम पर रजिस्टर की जाएगी।
https://www.instagram.com/reel/DKow56_zIzz/