सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ का सीजन 19 जल्द ही लौट रहा है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच उन सिलेब्रिटीज के नामों की भी चर्चा होने लगी है, जो इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले हैं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को अप्रोच किया गया है। ई-टाइम्स के मुताबिक प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुनमुन दत्ता को शो के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन सामने नहीं आया है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ में आइटम नंबर देकर फेमस हुईं एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। चर्चा है कि एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म का टीजर जारी किया जा चुका है। फैंस श्रीलीला और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच श्रीलीला के घर पर सेलिब्रेशन का भी माहौल है। बीते दिनों उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वो सजी-धजी कुछ रस्में करते हुए नजर आई थीं, जिसे लेकर कयास लगाए गए थे कि उनकी सगाई की फोटोज हैं। अब उनकी शिरडी से तस्वीरें सामने आई है। अभिनेत्री साईं बाबा का आशीर्वाद लेने शिरडी पहुंची हैं।

दरअसल, श्रीलीला की कोई सगाई या शादी नहीं है। उनका बर्थडे वीक चल रहा है। 14 जून को एक्ट्रेस 24 साल की हो जाएंगी। बीते दिन भी उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की थी, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि कैसे उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया जाता था।

गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के घर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनके घर में चोरी हो गई है। गनीमत ये रही कि उनकी बच्चियां सुरक्षित हैं। एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने घर में नया काम करने वाला रखा था, जिसने इस घटना को अंजाम दिया। वह कीमती सामान लेकर भाग निकला। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया और सामान की बरामदगी भी कर ली गई है। गुरमीत चौधरी ने फैंस को अलर्ट किया है।

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ का सीजन 19 जल्द ही लौट रहा है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच उन सिलेब्रिटीज के नामों की भी चर्चा होने लगी है, जो इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले हैं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को अप्रोच किया गया है। ई-टाइम्स के मुताबिक प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुनमुन दत्ता को शो के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन सामने नहीं आया है।

गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के घर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनके घर में चोरी हो गई है। गनीमत ये रही कि उनकी बच्चियां सुरक्षित हैं। एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने घर में नया काम करने वाला रखा था, जिसने इस घटना को अंजाम दिया। वह कीमती सामान लेकर भाग निकला। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया और सामान की बरामदगी भी कर ली गई है। गुरमीत चौधरी ने फैंस को अलर्ट किया है।

श्रीलीला, कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म का टीजर जारी किया जा चुका है। फैंस श्रीलीला और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच श्रीलीला के घर पर सेलिब्रेशन का भी माहौल है। बीते दिनों उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वो सजी-धजी कुछ रस्में करते हुए नजर आई थीं, जिसे लेकर कयास लगाए गए थे कि उनकी सगाई की फोटोज हैं। अब उनकी शिरडी से तस्वीरें सामने आई है। अभिनेत्री साईं बाबा का आशीर्वाद लेने शिरडी पहुंची हैं।