Entertainment News LIVE Updates: अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। इसके अलावा अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा के पति सिंगर निक जोनस अमेरिका से इंडिया आ गए हैं। अब पीसी के साथ उनकी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं, शाहिद कपूर की ‘देवा’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है।
दीपिका कक्क्ड़ की स्टाफ ने एक वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं, ईशा गुप्ता ने महाकुंभ में किया स्नान किया और संगम में डुबकी लगाने के बाद एक्ट्रेस ने इसे लेकर अपना अनुभव भी शेयर किया। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर।
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि एक समय था जब मैं बच्चे चाहता था। मैं बच्चे गोद लेने की कोशिश कर रहा था। मैं लड़की को गोद लेना चाहता था, लेकिन मुझे लगता है कि सिंगल फादर को नहीं देते हैं। बहुत सख्त नियम हैं। नंबर भी बहुत लेट से आता है।
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) के घर आज यानी 7 फरवरी, 2025 को शहनाई बजने वाली है। उनके छोटे बेटे जीत अडानी, अपनी मंगेतर दीवा शाह के साथ सात फेरे लेने वाले हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस कपल के शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। हल्दी रस्म, मेहंदी की रस्म और माता की चौकी की तस्वीरें लोगों ने अभी तक देख ली है। अब संगीत की फोटोज भी सामने आ गई हैं, जिसमें निक एक्ट्रेस के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर एक मामले के संबंध में सूद को समन जारी किया गया था, जिसमें मोहित शुक्ला नाम के एक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।