Entertainment News LIVE Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपना जलवा बिखेरा। वहीं, दूसरी तरफ मुंबई में उनके पति और अभिनेता रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा की जिम्मेदारी उठाते हुए नजर आए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा टीवी एक्टर अली गोनी ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उन्हें उनकी हाइट की वजह से एक फिल्म से निकाल दिया गया था।
दूसरी तरफ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई फिल्में एक साथ रिलीज हुई, जिसमें राजकुमार राव से लेकर सुनील शेट्टी और तुषार कपूर की मूवीज भी थीं। चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पढ़ें यहां।
अभिनेता अनुपम खेर ने इंडस्ट्री में 41 साल पूरे कर लिए हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर दी है। एक्टर ने वीडियो में अपने संघर्ष से लेकर अपनी अब तक की सफलता को बयां किया है।
https://www.instagram.com/p/DKFaHwRiIY8/
रीम शेख ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पैर पर पट्टी बांधे नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें लाफ्टर शेफ्स 2 की शूटिंग करते समय चोट लग है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है। पिछले सीजन में भी एक्ट्रेस के साथ हादसा हुआ था और उनका चेहरा खराब गया था।
रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, जब आलिया कान्स में थी, तब एक्टर को बेटी के साथ मुंबई के माउंट मैरी चर्च पर देखा गया। ऐसे में यह साफ है कि रणबीर, आलिया की गैरमौजूदगी में बेटी राहा को पूरा टाइम दे रहे हैं।