टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली गौहर खान इन दिनों दूसरे बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही खुलासा किया कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इस फेज को इन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस इससे पहले 2023 में पहले बेटे जेहान की मां बनी थीं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वो मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं? ये बात पहले बेटे जेहान के जन्म से पहले की है। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। गौहर ने मदरहुड जर्नी को लेकर बात की है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।
दरअसल, गौहर खान ने हाल ही में अपना एक व्लॉग शुरू किया। इसमें वो अपनी मदरहुड जर्नी को लेकर बात करती दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के अलावा मुश्किल दौर के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वो एक बार बुरी तरह से टूट गई थीं। इस व्लॉग में उन्होंने अपने मिसकैरेज का खुलासा किया है और वो रो पड़ीं।
गौहर खान ने अपने व्लॉग में बताया कि वो जेहान के जन्म से पहले भी एक बार प्रेग्नेंट हुई थीं। उनके पति जैद दरबार बेहद ही खुश थे। लेकिन, उनके ये खुशी जल्द ही दुख में भी बदल गई थीं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि जब वो 9 हफ्ते की प्रेग्नेंट थीं तो उनका मिसकैरेज हो गया था। इसे गौहर अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर मानती हैं। जिंदगी के इस फेज के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस रो पड़ीं। उन्होंने इसके बारे में कभी इसके बारे में किसी को बताया नहीं था। उनका कहना है कि वो इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं। गौहर के लिए ये उनके लिए मान पाना काफी मुश्किल था कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के लिए 9 हफ्ते बाद अपना बच्चा खो दिया था। दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया था और ये काफी मुश्किल समय था।
इसके साथ ही सुनील शेट्टी के सी-सेक्शन को आरामदायक बताने वाले कमेंट पर गौहर खान ने गुस्सा निकाला। उन्होंने अपने व्लॉग के स्पेशल शो MaaaNoranjan में सी-सेक्शन के दर्द के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए सुनील शेट्टी के सी-सेक्शन को आरामदायक बताने वाले कमेंट का जिक्र किया और सवाल करते हुए कहा कि क्या मतलब है? गौहर ने कहा कि वो चीखकर इस बात को पूछना चाहती हैं कि वो ऐसा कैसे कह सकते हैं? एक्ट्रेस ने नॉर्मल और सी-सेक्शन की डिलीवरी को दर्दनाक बताया था। गौहर ने बताया कि उनकी पहली डिलीवरी सी-सेक्शन से ही हुई है।
गौहर ने सुनील शेट्टी के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बारे में गलत जानकारी कैसे दी जा सकती है। एक्ट्रेस ने कहा कि जो प्रेग्नेंसी से गुजरा ही नहीं, जिसने बच्चे को जन्म दिया ही नहीं। उसे कैसे पता होगा कि सी-सेक्शन कितना दर्दनाक होता है।
आपको बता दें कि गौहर खान दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उनके घर पर जल्द ही दूसरे बच्चे की किलकारी गूंजेगी। एक्ट्रेस टीवी से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। वो टीवी शो ‘बिग बॉस 7’ की विनर रह चुकी हैं। आखिरी बार उनको सरगुन मेहता के शो में देखा गया था।
‘उन लोगों का क्या जो…’, कंगना रनौत के बाद रूपाली गांगुली ने शर्मिष्ठा पनोली को लेकर कही ये बात, बोलीं- जिसके लिए उसने…