टीवी एक्ट्रेस गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) स्कूल के दिनों में एक ऐसी घटना का शिकार हुई थीं, जिससे जानने के बाद किसी की भी रूह कांप उठेगी। गौतमी कपूर ने खुलासा किया कि वो स्कूल के दिनों में एक बार बस में गंदी हरकत का शिकार हो गई थीं। वो स्कूल ड्रेस में थीं और उनकी पैंट में एक अजनबी शख्स ने हाथ डाल दिया था। एक्ट्रेस को उस घटना ने काफी डरा दिया था। उस समय वो महज 12 साल की थीं। इसके बारे में उन्होंने मां को भी बताया था और उनकी मां ने गलत के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही थी।
दरअसल, गौतमी कपूर ने हाल ही में Hautterfly के साथ बात की। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि मुंबई शहर के तौर पर वो खुद को कितना सुरक्षित मानती हैं? इसके जवाब में गौतमी ने कहा था कि वो मुंबई से भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई हैं तो थोड़ा बायस्ड हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई शहर ने उन्हें काफी कुछ दिया है और इसे सेफ बताया। इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वो पांच साल की उम्र से बस में ट्रैवल कर रही थीं क्योंकि उनके परिवार के पास गाड़ी नहीं थी।
गौतमी ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बस की एक घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जब वो छठी क्लास में पढ़ती थीं तो एक बार बस से जा रही थीं और स्कूल ड्रेस में थीं। इस दौरान एक अनजान शख्स ने उनकी पैंट में हाथ डाल दिया था। वो काफी छोटी थीं करीब 12 साल की रही होंगी। काफी छोटी होने के नाते उन्हें पहले तो ये समझने में थोड़ा वक्त लग गया। फिर वो डर गईं और तुरंत बस से उतर गईं। उन्हें ये सब कुछ समझ आने में 15-20 मिनट लगे। उन्हें डर लग रहा था कि कहीं वो आदमी उनके पीछे ना आ जाए।
इसके साथ ही गौतमी कपूर ने कहा कि उन्होंने घर पहुंचकर इसके बारे में मां को बताया। उन्होंने बताया कि वो काफी डर गई थीं। पहले तो उन्हें इसके बारे में मां को बताने में डर लग रहा था। उन्हें लगा था कि मां डांटेंगी और बोलेंगी कि उनकी गलती है। हालांकि जैसे तैसे गौतमी ने मां को बताया तो उनका रिएक्शन था कि उन्हें पलटकर शख्स को थप्पड़ मारना चाहिए था या फिर कॉलर पकड़नी चाहिए थी। इसके बाद एक्ट्रेस को मां ने समझाया था कि आगे से कभी भी ऐसा हो तो उस आदमी का हाथ कसकर पकड़कर जोर से चिल्लाएं। साथ ही कभी ना डरने का सलाह दी थी। गौतमी ने बताया कि मां ने उन्हें पेपर स्प्रे रखने का सलाह दी थी और कहा था कि डर लगे तो उसके मुंह पर इसे डाल दें। या फिर जूता उतारकर मार दें।
बहरहाल, अगर गौतमी कपूर के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो टीवी के बाद ओटीटी पर भी एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं। उन्हें पिछली बार वेब सीरीज ‘ग्यारह ग्यारह’ में देखा गया था। ये कोरियाई ड्रामा ‘सिग्नल’ का एक अडैप्टेशन है। इस सीरीज में उनके साथ कृतिका कामरा, राघव जुयाल, धैर्य करवा और आकाश दीक्षित जैसे कलाकार अहम रोल में थे। सीरीज को क्रिटिक्स की ओर से अच्छे रिव्यूज मिले हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देख सकते हैं।
370 फिल्में, 180 सुपरफ्लॉप तो 47 रहीं डिजास्टर, ये हैं इंडियन सिनेमा के सबसे ज्यादा फ्लॉप देने वाले एक्टर