पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। बीती शाम मुंबई में उनका कॉन्सर्ट था, जिसमें उनके फैंस की खूब भीड़ देखने के लिए मिली। उनके गानों पर लोगों जमकर थिरकते भी नजर आए। इसी बीच हनी सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद उनके स्टेटमेंट को बादशाह और रफ्तार के साथ जोड़ा जा रहा है। उनके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए है, जिसमें सिंगर कहते हैं कि लोग उनको कहते हैं कि उनकी तकदीर लिख देंगे। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि अब कमबैक उनको करना होगा। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

दरअससल, हनी सिंह अपना कमबैक कर रहे हैं। ऐसे में अब कमबैक को लेकर बादशाह-रफ्तार के बीच एक बार फिर विवाद होता नजर आ रहा है। हनी सिंह पर बादशाह को अक्सर निशाना साधते हुए देखा जाता रहा है। रफ्तार ने भी काफी कुछ कहा है। इन सबके बीच हनी सिंह कमबैक कर चुके हैं। लाइव कॉन्सर्ट में सिंगर को दहाड़ते हुए देखा गया। उनके लाइव शो की कुछ वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इसी में से एक वीडियो में हनी सिंह कहते हैं, ‘कई लोग कहते हैं कि वो मेरे भाई हैं। कई लोग कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं होगा। फिर कहते हैं कि वो मेरे गाने लिखते थे और फिर कहते हैं कि वो मेरी तकदीर लिख देंगे।’ हनी सिंह यहीं नहीं रुकते हैं। वो एक शेर भी सुनाते हैं, ‘इस पर एक शेर सुनाऊं? वीडियो बनाओ और उस पर टैग कर देगा। पिछले साल मेरी तकदीर ने कइयों के घमंड तोड़े। अब तुझे कमबैक करना पड़ेगा…।’ हनी सिंह आगे शेर को पूरा करता है और फिर माहौल काफी गरमाया हुआ नजर आया। हालांकि, इस बीच उन्होंने किसी का नाम लिया कि किसके लिए क्या कहा। लेकिन, उनके इस स्टेटमेंट को बादशाह और रफ्तार से जोड़ा जा रहा है।

इसके साथ ही हनी सिंह ने आगे कहा कि वो पिछले 15-16 साल से 35 मिनट तक ही परफॉर्म करते रहे हैं। लेकिन, अब वो किसी को दुखी नहीं करेंगे और तब तक परफॉर्म करेंगे जब तक की ऑडियंश ना थक जाए।

A post shared by honey Singh (@honey_singh_fan_page_1994)

रफ्तार-बादशाह और हनी सिंह का विवाद लंबे समय से चल रहा है। कई मौकों पर बादशाह बिना नाम लिए हनी सिंह पर निशाना साधते रहे हैं। अपने इंटरव्यूज में वो हनी सिंह को लेकर कह चुके हैं कि उनका अब कमबैक नहीं होगा। जहां पिछले काफी समय से हनी सिंह गायब रहे वहीं, बादशाह इंडस्ट्री में राज करते रहे। बता दें कि दोनों एक ही हिप-हॉप ग्रुप ‘माफिया मुंडीर’ का हिस्सा थे। लेकिन, इनके बीच वैचारिक मतभेद हो गया और इसने झगड़े का रूप ले लिया। वहीं, रफ्तार के साथ भी हनी सिंह की खींचतान लगी रही है, जो कभी ना कभी सार्वजनिक रूप से सामने आती रही है।

‘होली छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार है…’, फराह खान के बयान पर हिंदुस्तानी भाऊ बोले- ‘कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा’