गुजरे जमाने की अभिनेत्री मुमताज अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही डांस और एक्सप्रेशंस के लिए जानी जाती थीं। वो आज भले ही फिल्मों में काम नहीं कर रही हैं लेकिन, एक समय था जब उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। अब वो फिल्मों में नहीं बल्कि रियलिटी शोज में नजर आ ही जाती हैं। वो अक्सर हेडलाइन्स में अपने पुराने किस्सों की वजह से लाइमलाइट बटोरती हैं। ऐसे में अब उन्होंने शम्मी कपूर के साथ अपनी आखिरी मुलाकात के बारे में बताया है। उन्होंने वो तकलीफ और दर्द बयां किया है। अभिनेत्री ने कहा कि वो काफी बीमार थे और बुरी हालत में भी उनके हाथों में जाम था। वो हर पल को इन्जॉय करना चाहते थे।
दरअसल, मुमताज ने हाल ही में रेडियो नशा से बात की थी। इस दौरान उन्होंने शम्मी कपूर के साथ अपनी आखिरी मुलाकात के बारे में बताया। अभिनेत्री ने कहा कि एक समय था जब शम्मी कपूर ने उन्हें प्रपोज किया था लेकिन बात आगे बन नहीं पाई थी। उनके आखिरी जन्मदिन को याद करते हुए मुमताज ने कहा कि वो काफी बीमार थे। उनकी आखिरी जन्मदिन था। उनकी पत्नी ने शम्मी कपूर की इच्छा से मुमताज को आमंत्रित किया था। मुमताज ने आमंत्रण को स्वीकार किया था और वो आशा पटेल के साथ वहां पहुंची थीं।
मुमताज ने बताया कि वो एक कुर्सी पर बैठे थे और ड्रिंक कर रहे थे। उन्होंने शम्मी से दूर से पूछा था कि वो ठीक नहीं हैं तो अभी शराब क्यों पी रहे हैं? तब उस समय उनको एहसास हुआ था कि एक्टर लंबे समय तक जीवित नहीं रहेंगे। अभिनेत्री ने फिर उनसे कहा था कि वो इन्जॉय करें। मुमताज ने कहा कि वो खुश रहना चाहते थे तो इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कहा। एक्ट्रेस उनके पास थोड़ी देर तक बैठी रहीं और बाद में कहा कि वो अपना ख्याल रखें। वो कहती हैं कि उनको मरते हुए देखना बहुत दुखद था।
मुमताज, शम्मी कपूर की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि वो एक अच्छे इंसान थे। थोड़े नखरेबाज थे। लेकिन, खूबसूरत आदमी थे। एक्ट्रेस ने कहा कि वो चाहते तो कई महिलाओं के साथ संबंध बना सकते थे। लेकिन, वो चूजी थे। उनका मानना है कि शम्मी एक खूबसूरत इंसान थे।
गौरतलब है कि शम्मी कपूर ने 7 अगस्त 2011 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनको क्रोनिक किडनी फेलियर हुआ था। उनके निधन से परिवार और बी-टाउन में शोक की लहर थी। उनका भी एक जमाना था जब समय भी उनकी अदाओं पर थम गया था। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपनी गुड लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहते थे।
‘सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे…’, परेश रावल के वकील ने ‘हेरा फेरी 3’ को छोड़ने को लेकर दिया जवाब