बॉलीवुड हो या फिर साउथ, सिनेमा जगत में आज भी कुछ ऐसे रहस्य दफन हैं, जिनसे अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। इसमें डेथ मिस्ट्री ज्यादा है। कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां रही हैं, जिनकी मौत को दशकों बीत गए हैं लेकिन, मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। इसी लिस्ट में से एक एक्ट्रेस मंजुला भी हैं। 70 के दशक में स्क्रीन पर वो राज करती थीं। उन्होंने महज 35 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन, उनकी डेथ आज भी मिस्ट्री ही रही। कोई कहता है कि सुसाइड है तो कोई कहता है मर्डर हुआ।

मंजुला का जन्म राजधानी बेंगलुरु में हुआ था। उनके पिता शिवन्ना पुलिस सब-इंस्पेक्टर थे। भरतनाट्यम में भी मंजुला को महारथ हासिल थी। उन्होंने पहली बार सी.वी. शिवशंकर की फ़िल्म ‘माने कट्टी नोडु’ में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की थी। वह नेशनल कॉलेज में बी.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही फ़िल्म ‘यारा साक्षी’ में नायिका बन गई थीं।

70-80 के दशक की कन्नड़ की सुपरस्टार एक्ट्रेस मंजुला अपने जमाने की एक स्टार एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने 35 साल की उम्र तक 54 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उनकी जिंदगी काफी रोमांचक रही। कम उम्र में उनकी जिंदगी का दुखद अंत हुआ था। फिल्म में मंजुला का होना ही इस बात का संकेत था कि प्रशंसक फिल्म देखने के लिए उमड़ पड़ेंगे। उनकी फिल्मों को लेकर दीवानगी काफी थी। उनकी लगभग फिल्में हिट रही हैं।

अगर एक्ट्रेस की बेहतरीन फिल्मों की बात की जाए तो इसमें ‘संपत्थिगे सवाल’, ‘एर्दू कनासु’, ‘बेसुगे’, ‘भक्त कुंबारा’, ‘मुरुवरे वज्रगलु’, ‘मयुरा’, ‘दारी तप्पदीन मागा’, ‘नी नन्ना गेलारे’, ‘तायिगा देवारिला’, ‘एर्दू मुख’ और ‘यारा साक्षी?’ जैसी फिल्में शामिला हैं। उस समय आलम ये था कि उनकी फिल्मों को कोई ना देखे ऐसा होना असंभव था। उन्होंने अधिकतर फिल्मों में लीड रोल प्ले किया था। उन्होंने कन्नड़ ही नहीं, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उन्हें मुख्यतः डॉ. राजकुमार के साथ फिल्म Sampathige Saval करने के लिए जाना जाता है। उनका इंडस्ट्री में 1972-1986 तक का 14 साल का करियर रहा। उन्होंने कन्नड़ में साल 1972 में करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली कन्नड़ फिल्म Mane Katti Nodu थी।

मंजुला की आखिरी फिल्म ‘माने गीदड़ा मागा’ थी। उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने फिल्म निर्देशक अमृतम से शादी की और शादीशुदा जिंदगी में कदम रखा। इस शादी से इनका एक बेटा हुआ। उन्होंने उस समय एक बेटी को भी गोद लिया था। उनके दोनों बच्चों का नाम अभिषेक और बेटी का नाम अभिनया रखा था। अमृतम ने ‘हुदुगातादा वुघू’ जैसी फिल्म का निर्देशन किया था।

गौरतलब है कि कन्नड़ एक्ट्रेस मंजुला ने कम उम्र में ही दुनिया को छोड़ दिया। उनकी मौत ने सभी को शॉक्ड कर दिया। खबर आई थी कि एक्ट्रेस का निधन जलने की वजह से हुई थी लेकिन, आज भी उनका निधन कई सवाल खड़े करता है। मंजुला की मौत 19 सितंबर 1986 को बेंगलुरु में हुई थी। बताया जाता है कि रसोई घर में आग लगने की वजह से अभिनेत्री की मौत हो गई थी। द टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से भी इसे कंफर्म कया गया कि सिलेंडर फटने की वजह से उनकी मौत हुई थी।

हालांकि, इसके बावजूद भी कन्नड़ एक्ट्रेस मंजुला मौत का रहस्य बरकरार है। आधिकारिक जांच के अभाव में और उनके परिवार द्वारा इस पर कम ही बयान देने के कारण, निष्कर्ष निकालना मुश्किल है। उनकी आत्महत्या की थ्योरी पर अभी भी संदेह बना हुआ है। एशियानेट न्यूज कन्नड़ की मानें तो मंजुला शादीशुदा होकर भी एक लड़के के प्यार में थीं, जिससे वो शादी करना चाहती थीं। लेकिन लड़का परिवार की मर्जी के खिलाफ नहीं जाना चाहता था। दोनों शादी की बात करने के लिए घर भी गए थे मगर, आपसी बहस होने की वजह से वो लौट आए थे। मंजुला उनसे लगातार सवाल कर रही थीं कि क्या वो शादी करेगा? क्या परिवार वाले राजी होंगे? अगर उसने शादी नहीं की तो क्या वो आत्महत्या कर लेंगी? ऐसे सवाल कर रही थीं।

एशियानेट न्यूज कन्नड़ ने आगे लिखा कि मंजुला ने उसे डराने के लिए उस पर कैरोसीन फेंका और माचिस की तीली जला दी। इस दौरान मंजुला की बॉडी पर आग पकड़ ली और वो जलने लगीं। लड़के ने इसे बुझाने की कोशिश की लेकिन वो बचा नहीं सका। वो बुरी तरह से जल चुकी थीं, जिसके बाद निधन हो गया था। हालांकि, जनसत्ता इसकी पुष्टी नहीं करता हैं। एक्ट्रेस की मौत आज भी मिस्ट्री बनी हुई है।

‘भाई की पढ़ाई छूट गई’, रिया चक्रवर्ती की दोस्त निधि हीरानंदानी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बताया कैसे बदल गई थी एक्ट्रेस की लाइफ