Navjot Singh Sidhu Comeback In Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से अपने शो को लेकर चर्चा में हैं। वह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरा सीजन में नजर आने वाले हैं। इसे जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसकी स्ट्रीमिंग डेट भी सामने आ गई है। फैंस इस बार के सीजन को लेकर थोड़े क्या कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए हैं। शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी होने वाली है। तीसरे सीजन का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अर्चना पूरन सिंह को झटका लगता दिखाई दे रहा है। उनकी वापसी से वो और उनके फैंस सख्ते में आ गए हैं कि उनकी कुर्सी बचेगी या फिर जाएगी। चलिए बताते हैं सब कुछ…
कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर नेटफ्लिक्स इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट से प्रोमो शेयर किया गया है, जिसके जरिए मेकर्स ने नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी का ऐलान करते हैं। इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘एक कुर्सी पाजी के लिए प्लीज…हर फन्नीवार बढ़ेगा हमारा परिवार नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह की वापसी के साथ। द ग्रेट इंडियन कपिल शो को 21 जून से रात 8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखें।’
वहीं, अगर बात की जाए अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी की तो वह भी इस शो का हिस्सा रहेंगी। उनकी कुर्सी फिलहाल के लिए तो नहीं जाने वाली है। इस बात का सबूत नेटफ्लिक्स का प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन है। इसमें अर्चना के साथ नवजोत सिंह सिद्धू की कुर्सी को लगाने की बात कही गई है। ऐसे में फैंस को इस बार के सीजन में कुछ नया और धमाकेदार मिलने वाला है। इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट का तो जवाब ही नहीं है।
Ek kursi paaji ke liye please ?Har Funnyvaar Badhega Humara Parivaar with the comeback of Navjot Singh Sidhu & Archana Puran Singh. Watch them in the new season of The Great Indian Kapil Show, streaming from 21 June, at 8 PM only on Netflix.#TheGreatIndianKapilShowOnNetflix pic.twitter.com/QIy0MSMpI8
गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू 6 साल के बाद कपिल शर्मा शो में वापसी करने वाले हैं। उन्हें फिर से शो में देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अक्सर उन्हें लेकर लोगों के मन में सवाल रहता था कि वह कब इस शो में वापसी करेंगे? कई बार तो कपिल भी शो में मजाक में कहते हुए दिखे हैं कि सिद्धू वापस आने वाले हैं। नवजोत सिंह सिद्धू अपने एक विवादित बयान के बाद विवादों में बन गए थे, जो कि पुलवामा हमले से संबंधित था। इसके बाद उन्हें लोगों की डिमांड पर शो से बाहर कर दिया गया था।
पुलवामा हमला 14 फरवरी, 2019 को श्रीनगर में हुआ था, जिसमें भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। उस समय भी भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मनमुटाव रहा था। इस बीच पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए भारत सरकार ने कई अहम फैसले लिए थे। इसी मनमुटाव के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए विवादित बयान दिया था और कहा था कि मुट्ठी भर लोगों के लिए क्या पूरे देश को दोषी ठहराया जा सकता है? इसे उन्होंने कायरतापूर्ण हमला बताया था और इसकी कड़ी निंदा की थी। उनके इसी बयान का लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया था, जिसका खामियाजा ये हुआ था कि उन्हें कपिल शर्मा शो से बाहर कर दिया गया था।
Housefull 5 Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब से बस इतनी दूर ‘हाउसफुल 5’, पहले वीकेंड हुई नोटों की बारिश