Happy Birthday Mani Ratnam: फिल्म इंडस्ट्री में कुछ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ऐसे हैं, जिन्हें उनकी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है। जैसे अगर फिल्मों का सेट भव्य है और फिल्म की कहानी में रोमांस, फैमिली ड्रामा है तो वो संजय लीला भंसाली की फिल्म है। वहीं, अगर फिल्म को अलग लेवल पर दिखाना हो तो ये कमाल साउथ के डायरेक्टर एस एस राजामौली करते हैं। इस लिस्ट में एक और फिल्ममेकर का नाम शामिल है वो हैं मणिरत्नम, जिन्होंने साउथ से लेकर हिंदी तक में काम किया है। वो एक सफल निर्देशक होने के साथ ही एक फिल्म निर्माता और स्क्रीन राइटर भी हैं। उन्हें वर्ष 2002 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा चुका है।
दरअसल, मणिरत्नम आज 67 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 2 जून, 1956 को मदुरै, तमिलनाडु में हुआ था। उनका असली नाम गोपाल रत्नम सुब्रमण्यम है, फिल्मी दुनिया से जुड़ने के लिए उन्होंने अपना नाम बदला लिया था। वह मद्रास में ही पले-बढ़े हैं। उनके पिता वीनस पिक्चर्स में बतौर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर काम करते थे। उनके चाचा ‘वीनस’ कृष्णमूर्ति एक सफस फिल्म निर्माता थे। फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद भी मणिरत्नम इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे और ना ही उनको फिल्में देखने में कोई रूचि थी। यही वजह रही कि उन्होंने मैनेजमेंट का रुख किया। एक कंपनी में बतौर कंसल्टेंट काम करने लगे। लेकिन, किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था।
मणिरत्नम के एक खास दोस्त रवि शंकर ने उनसे एक फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखने का अनुरोध किया था, जिसके बाद डायरेक्टर की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री हुई था। बात ऐसी थी कि रवि एक फिल्म ‘पल्लवी अनु पल्लवी’ बना रहे थे। इसका स्क्रीनप्ले लिखने के लिए उन्होंने मणिरत्नम की मदद मांगी। मणिरत्नम उनको मना नहीं कर पाए और एक शानदार स्क्रीनप्ले तैयार किया, जिसके बाद उनके करियर की शुरुआत हुई। इसमें बॉलीवुड के दमदार एक्टर अनिल कपूर लीड रोल में थे। इस मूवी को कर्नाटक के स्टेट अवॉर्ड से नवाजा भी गया था। हालांकि, मणिरत्नम को पॉपुलैरिटी तमिल फिल्म ‘मउंगा रंगम’ से मिली थी। 1987 में उन्होंने कमल हासन के साथ फिल्म ‘लायकन’ बनाई, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद उनके पास लगातार काम आने लगे थे।
मणिरत्नम को लीक से हटकर फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। डायरेक्टर पॉलिटिकल ड्रामा, आतंकवाद से लेकर क्लासिक लव स्टोरी जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी में बतौर निर्देशक फ्लॉप फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘दिल से…’ थी, जिसमें मनीषा कोइराला और शाहरुख खान थे। उनका फ्लॉप डेब्यू हुआ था। आपको बता दें कि मणिरत्नम ने अपने करियर में IMDB के अनुसार, साउथ और हिंदी को मिलाकर 28 फिल्मों में काम किया है। इसमें 8 तो फ्लॉप साबित हुई थीं।
मणिरत्नम ने इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत 1983 से की थी। बतौर राइटर उन्होंने पहली बार फिल्म ‘पल्लवी अनु पल्लवी’ का स्क्रीनप्ले लिखा था और इसके लिए काफी तारीफें बटोरी थी। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में करीब 32 साल हो गए हैं। IMDB के अनुसार, इतने सालों में उन्होंने 28 फिल्में दी है, जिसमें से 8 तो फ्लॉप साबित हुई थी। इसमें हिंदी और साउथ की दोनों ही फिल्में शामिल हैं। अगर उनकी फ्लॉप फिल्मों की बात की जाए तो इसकी लिस्ट ज्यादा लंबी नहीं है। देखिए फिल्म की लिस्ट…
इसके साथ ही अगर मणिरत्नम की हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात की जाए तो इसकी लिस्ट जरा लंबी है। मणिरत्नम ने अपनी 28 फिल्मों में से 20 हिट और ब्लॉकबस्टर के साथ ही एवरेज फिल्में दी थी। इसमें ‘पल्लवी अनु पल्लवी’ (एवरेज), ‘उनारो'(हिट), इडया कोविल (सुपरहिट), मउंगा रंगम (ब्लॉकबस्टर), नायकन (ब्लॉकबस्टर), अग्नि नचाथिरम (ब्लॉकबस्टर), गीतांजलि (ब्लॉकबस्टर), अंजलि (सुपरहिट), थलापति (ब्लॉकबस्टर), रोजा (ब्लॉकबस्टर), थिरुडा थिरुडा (सुपरहिट), बॉम्बे (ब्लॉकबस्टर), Alai Payuthey (ब्लॉकबस्टर), ए पैक ऑन द चीक (सुपर हिट), Aayitha Ezhuthu (हिट), गुरु (सुपरहिट), O Kadhal Kanmani (सुपरहिट), Chekka Chivantha Vaanam (ब्लॉकबस्टर), पोन्नियन सेल्विन (मेगा ब्लॉकबस्टर) और पोन्नियन सेल्विन-2 (मेगा ब्लॉकबस्टर) जैसे फिल्मों के नाम शामिल हैं।
IMDB के अनुसार, मणिरत्नम ने अपने करियर में लगातार 11 सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। जैसे उनके करियर में फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट छोटी है वैसे है इसकी हिट की लिस्ट काफी लंबी है। उनके करियर की शुरुआत धीमी रही थी। ‘पल्लवी अनु पल्लवी’ एवरेज रही, फिर एक ‘उनारो’ हिट रही लेकिन, वो समय भी जल्द ही आ गया जब उन्होंने फ्लॉप का सामना भी कर लिया। उनकी तीसरी फिल्म Pagal Nilavu फ्लॉप रही थी, लेकिन इसके बाद जब उनकी फिल्में आई तो उन्होंने लगातार 11 सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। ये सिलसिला 1985 से शुरू हुआ और 1995 तक चला।
अगर उनकी इन लगातार हुई 11 सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात की जाए तो IMDB के अनुसार, इसमें इडया कोविल (सुपरहिट), मउंगा रंगम (ब्लॉकबस्टर), नायकन (ब्लॉकबस्टर), अग्नि नचाथिरम (ब्लॉकबस्टर), गीतांजलि (ब्लॉकबस्टर), अंजलि (सुपरहिट), थलापति (ब्लॉकबस्टर), रोजा (ब्लॉकबस्टर), थिरुडा थिरुडा (सुपरहिट) और बॉम्बे (ब्लॉकबस्टर) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
मणिरत्नम ने अपने अब तक के करियर में 28 फिल्मों का निर्देशन किया है और उनकी 29वीं फिल्म कमल हासन के साथ है, जिसका टाइटल ‘ठग लाइफ’ है, जिसे 5 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। कमल हासन अपने एक बयान की वजह से विवादों में हैं और कर्नाटक के लोगों ने वहां पर इसकी रिलीज पर बैन लगाने की मांग की है। ऐसे में देखना होगा कि फिल्म की रिलीज के बाद इस विवाद का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पड़ता है या नहीं। बहरहाल, मणिरत्नम को पद्मश्री के साथ 6 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।
‘हम गलती से मिले और…’, आमिर खान ने बताया 60 की उम्र कैसे हुआ गौरी से प्यार? 2 शादी खत्म होने के बाद टूट गए थे एक्टर