मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर सरकार पर सवाल उठाती हैं। अब एक बार फिर मणिपुर हिंसा पर नेहा ने बीजेपी सरकार को घेरा है।

मणिपुर हिंसा पर जनसत्ता का एक आर्टिकल शेयर करते हुए नेहा सिंह राठौर ने लिखा है:

“कुर्सी है तुम्हारा ये जनाज़ा तो नहीं हैकुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते”~ इरतिज़ा निशात

आगे नेहा ने #ManipurViolence लिखा है।

‘ब्लाउज टाइट सिलना’: जब ‘बागबान’ के लिए हेमा मालिनी ने की थी ये डिमांड, अमिताभ बच्चन संग दिखाना था अच्छी केमिस्ट्री

“ कुर्सी है तुम्हारा ये जनाज़ा तो नहीं है कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते ”~ इरतिज़ा निशात#ManipurViolence pic.twitter.com/39npA9zjWK

नेहा ने जो आर्टिकल शेयर किया है, उसकी हेडलाइन है: ‘2 साल, 300 मौतें और हजारों घायल… मणिपुर में कब उगेगा शांति का सूरज?’ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

‘तलाक नहीं ले सकती, भाग नहीं सकती…’, राजा रघुवंशी केस पर भड़कीं कंगना रनौत, ‘बेवफा’ सोनम को बताया मूर्ख

मणिपुर में 3 मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई, जो अभी तक जारी है। यह हिंसा मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग के विरोध में शुरू हुई, जिसके बाद दोनों समुदायों के बीच टकराव बढ़ गया। इस हिंसा में अब तक, 300 से अधिक लोग मारे गए हैं। 60,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए, और 4,786 घर जलाए गए। इस हिंसा में 386 धार्मिक स्थल, जैसे मकान, चर्च और मंदिर, भी नष्ट हुए। केंद्र और राज्य सरकार की कोशिशों के बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं आई। इसके बाद 9 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया, और अब वहाँ राष्ट्रपति शासन लागू है।