सिनेमा जगत में अभिनेत्रियों का आपसी मनुमटाव होना आम बात रही है। ये मतभेद कभी काम को लेकर तो कभी एक ही हीरो को दो अभिनेत्रियों द्वारा डेट करने को लेकर होते रहे हैं। आज भी ये चीजें आम हैं। यही हाल गुजरे जमाने की एक्ट्रेसेस के बीच भी रहे हैं। कई तो एक-दूसरे को फूटी आंख भी नहीं सुहाती थीं। ऐसे में आज आपको मौसमी चटर्जी और रेखा के बारे में बता रहे हैं, जिनके बीच तकरार ऐसी थी कि वो एक-दूसरे को पसंद भी नहीं करती थीं। मौसमी ने दावा किया कि रेखा उनको देखकर मुंह बनाया करती थीं। उनको लगता था कि वो विनोद मेहरा को कंट्रोल करती थीं। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ खुलासे किए।
दरअसल, मौसमी चटर्जी भले ही अब फिल्मों में दिखाई नहीं देती हैं लेकिन वो अपने किसी ना किसी किस्से कहानियों को लेकर सुर्खियों में जरूर रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने ने फिल्मफेयर के साथ खास बातचीत की है। उनका कहना है कि रेखा को लगता था कि वो विनोद मेहार की लाइफ को कंट्रोल करती हैं। क्योंकि रेखा, विनोद मेहरा के घर पर बैठी रहती थीं और विनोद की मां अक्सर उनसे घर के छोटे-मोटे काम कह दिया करती थीं, जैसे विनोद की अलमारी लिफाफा लाना या फिर कुछ भी। वो उन्हें इंदु कहकर बुलाती थीं। मौसमी दावा करती हैं कि ये सारी चीजें रेखा को पसंद नहीं आती थीं।
मौसमी चटर्जी आगे रेखा के रवैये को लेकर दावा करती हैं कि वो कई बार उनको देखकर मुंह बनाती थीं। जैसे कि उनको कोई फर्क नहीं पड़ता था। मौसमी ने बताया कि एक बार तो वो उनके पास गईं और कहा कि ये कैसे किया? और अपने सामने करके दिखाने के लिए कहा। इस पर रेखा नर्वस हो गई थीं। अंत में मौसमी ने ये भी कहा कि पता नहीं उन्हें (रेखा को) ये सब याद होगा या नहीं।
इतना ही नहीं, मौसमी चटर्जी ने रेखा से जुड़ा एक और किस्सा बताया। ये फिल्म ‘प्रेम बंधन’ के दौरान का था। उन्होंने बताया कि एक दिन रामानंद सागर ने मौसमी से हील्स उतारने को कहा था क्योंकि हाइट का डिफ्रेंस था। रामानंद सागर ने उनसे कहा था कि रेखा नंगे पैर हैं। इस पर मौसमी ने डायरेक्टर को जवाब दिया था कि वो एक पढ़ी-लिखी अमीर महिला हैं और इस तरीके से पली बड़ी हैं तो वो उनको जूते उतारने के लिए क्यों कह रहे हैं? एक्ट्रेस ने उनसे ही मैनेज करने के लिए कहा और स्टूल लेने की सलाह दी।
वहीं, मौसमी चटर्जी ने रेखा और खुद से जुड़े एक और फिल्मी किस्से का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वो किस्सा फिल्म ‘दासी’ के दौरान का था। वो बताती हैं कि रेखा सेकेंड लीड एक्ट्रेस के रोल से काफी परेशान हो गई थीं। मौसमी के साथ वो फिल्म ‘दासी’ में थीं और इसमें भी उनका सेकेंड लीड ही रोल था। इससे परेशान होकर रेखा ने राज खोसला से दासी के रोल के लिए अनुरोध किया कि ये रोल उनके दे दिया जाए। वो संजीव कपूर की ऑनस्क्रीन पत्नी यानी कि दासी बनने को तैयार थीं। मौसमी बताती हैं कि उनकी बातें सुनकर रामनंद सागर और बाकी लोग हंस रहे थे। मौसमी का दावा है कि जब रेखा ने उनसे रोल के लिए अनुरोध किया था तो राज नशे में थे तो उन्होंने रेखा से कहा था कि उन्हें पूरी स्टोरी बदलनी पड़ेगी।
‘तुम्हारी मूंछे हॉट हैं…’, कभी ट्विंकल खन्ना के प्यार में थे करण जौहर, मिलने की तलब में की थी स्कूल से भागने की कोशिश | CineGram