राजा रघुवंशी मर्डर केस ने देशभर को हिलाकर रख दिया है। सोनम रघुवंशी ने प्रेमी को पाने के लिए पति को मौत के घाट उतार दिया। इस निर्मम हत्या में उसका साथ 3 लोगों ने दिया। ऐसे में अब सोनम समेत चारों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और अब तो उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। इस केस के बाद लोग सख्ते में हैं और सोशल मीडिया पर पत्नी को लेकर डर जाहिर कर रहे हैं। साथ ही मांग कर रहे हैं कि शादी से पहले लड़कियों के फोन की जांच होनी चाहिए। ऐसी ही तमाम चर्चाओं और राजा रघुवंशी मर्डर केस के बीच लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने बेबाकी से इस पर प्रतिक्रिया दी और सीधे तौर पर कहा कि इस समाज में महिलाओं को गिल्ट में रखा जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि पुरुष भी महिलाओं पर अत्याचार करता रहा है तो कुछ केस की वजह से सिर्फ महिलाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

नेहा सिंह राठौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर मुखर होकर अपनी राय रखती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वह पीएम मोदी सरकार को घेरते हुए नजर आती हैं। ऐसे में अब उन्होंने राजा रघुवंशी मर्डर केस और महिलाओं को लेकर उठ रहे सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भारतीय समाज पर सवाल उठाते हुए राजा रघुवंशी केस पर महिलाओं को सलाह और महिला समाज पर उठ रहे सवालों पर रिएक्शन दे रही हैं।

नेहा कहती हैं, ‘अपनी बेटी की शादी जबरदस्ती अपनी पसंद के लड़के से करवाने वाले अंकल जी लोग बड़े जिद्दी हैं। दहेज के लिए बेटी को इमोशनली ब्लैक मेल करके उसकी प्रेमिका को छुड़वाने वाली माता जी लोगों में डर का माहौल है। कई सालों तक प्रेमिका के साथ रिलेशन में रहने के बाद जाति और गोत्र के नाम पर निकल भागने वाले पुरुष भयभीत हैं और बेरोजगार प्रेमी को पापा नहीं मानेंगे कहकर सरकारी बाबूओं से शादी करने वाली महिलाओं में बेचैनी बढ़ती ही जा रही है। बीते दिनों जिन जघन्य तरीकों से पुरुषों की हत्या हुई है। उसके बाद से नेरेटिव गढ़ा जा रहा है कि सभी महिलाएं संभावित साजिशकर्ता और पतियों की हत्यारिन हैं और सभी पुरुष खतरे में हैं। एक घटिया किस्म का नेरेटिव बनाया जा रहा है कि सभी पुरुषों को अपनी पतियों से सावधान रहने की जरूरत है और आपकी पत्नी किसी भी दिन आपकी हत्या करवा सकती है। ये गंभीर बात पूरे सोशल मीडिया पर मजाक के रूप में फैलाई जा रही है, जिसमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।’

संबंध नहीं निभ रहे तो तलाक़ देकर अलग हो जाइए…हत्या करके जेल मत जाइए.विवाह की व्यवस्था जितनी पुरानी है, विवाहेतर संबंधों और उसके चलते होने वाली हत्याओं का इतिहास भी उतना ही पुराना है.ऐसे में इसके लिए सिर्फ़ औरतों को अपमानित करना उनके साथ अन्याय करना है.#SonamRaghuvanshi… pic.twitter.com/P0Yok59MOA

इतना ही नहीं, नेहा आगे कहती हैं, ‘हर तरफ चिरियाचरित्र के नारे लगाए जा रहे हैं और जल्द ही महिलाओं को पुरुषों का जानी दुश्मन घोषित कर दिया जाएगा हालांकि, इन हत्याओं में महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर साथ दिया है। लेकिन, इस बात पर किसी को भी बात नहीं करनी। क्योंकि उसमें मनोरंजन में कमी आ जाएगी। मजा किरकिरा हो जाएगा, मीम्स खराब हो जाएंगे और महिलाओं को अपमानित करने के मिशन में बाधा आएगी। जबकि सच बात तो ये है कि अब तक इन वारदातों के बीच किसी लड़के ने शादी से इनकार नहीं किया है। कुछ काबिल लोगों ने मांग है कि शादी से पहले लड़कियों की कुंडली के साथ-साथ उनकी कॉल डिटेल्स की भी जांच होनी चाहिए। मैं कहती हूं बिल्कुल होनी चाहिए। लेकिन सिर्फ लड़कियों की नहीं बल्कि लड़कों की भी कॉल डिटेल्स की जांच होनी चाहिए। ऐसा तो नहीं है कि जीवन साथी की हत्या सिर्फ महिलाओं ने ही की है। आंकड़े उठाकर देखें तो पुरुषों के हाथ खून से ज्यादा सने हुए मिलेंगे। लेकिन समाज ने इसे इतना नॉर्मलाइज कर दिया है कि ये सब तो होता ही रहता है। चिंता की बात है कि अब महिलाएं भी इन अपराध में शामिल हो रही हैं। समाज में विवाहेतर हत्याएं पुरुषों और महिलाएं दोनों की हुई हैं। ऐसी हत्याओं में सिर्फ एक वर्ग को निशाना बना लेना बेवकूफान बात है।’

अंत में नेहा सिंह ने समाज पर वार करते हुए कहा, ‘हमारा समाज पुरुष सत्तात्मक और महिला विरोधी समाज है, जो महिलाओं को हमेशा गिल्ट में रखना चाहता है। क्योंकि इससे महिलाओं को डोमिनेट करना आसान हो जाता है। समाज महिलाओं को कंट्रोल में रखना चाहता है, जिसके लिए वह तरह-तरह से उनका मोराल डाउन करता है। उसे सवाल करने वाली निडर और निर्भिक महिलाएं नहीं पसंद हैं। क्योंकि वो बाकी औरतों को भी अपने जैसा बना सकती हैं।’ उन्होंने पुरुष समाज को घेरते हुए कहा कि मोबाइल फोन इंटरनेट पुरुषों के हाथ में है तो महिलाओं को मनमाफिक तरीके से अपमानित किया जा रहा है।

बहरहाल, अगर राजा रघुवंशी मर्डर केस की बात की जाए तो 29 साल के राजा रघुवंशी की हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मामले में खुलासा हुआ कि शादी के कुछ ही दिनों बाद राजा अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून के लिए मेघालय गए थे। वहीं, सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश शिलॉन्ग में रची। पति की निर्मम हत्या के कुछ दिन बाद ही सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि बाकी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। मामले की जांच जारी है और सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

‘हर सेशन में 14-15 वेरिएशन…’ करीना कपूर के फिटनेस ट्रेनर ने बताया एक्ट्रेस का वर्कआउट रूटीन