Nidhi Jha Yash Kumarr Love Story: फिल्म इंडस्ट्री में कब किससे टांका भिड़ जाए कोई नहीं जानता है। फिर चाहे वो शादीशुदा हो या फिर ना हो। कई बार तो इंडस्ट्री में बड़ा बवाल तब हो जाता है जब एक दोस्त दूसरी दोस्त के पति पर डोरे डाल ले और फिर शादी कर ले। उसे कई तरह के टैग मिल जाते हैं फिर क्यों ना मामला उसके पति की ओर से ही क्यों ना भिड़ाया गया हो। ऐसा साउथ से लेकर हर इंडस्ट्री में देखने के लिए मिला है। ऐसे में आज आपको भोजपुरी की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिसे दोस्त के पति से शादी रचाने पर होम ब्रेकर का टैग मिल चुका है।

दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि निधि झा हैं। एक्ट्रेस ने यश कुमार से शादी की है, जो कि उनसे पहले भोजपुरी की हॉट कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह के पति हुआ करते थे। एक दौर था जब निधि झा और अंजना सिंह के बीच गहरी दोस्ती हुआ करती थी। मगर यश कुमार के साथ रिश्ता जुड़ने के बाद उनके बीच दरार आ गई। उसके बाद अंजना के फैंस ने निधि को होम ब्रेकअर तक का टैग दे दिया।

अंजना सिंह और यश कुमार ने कभी अपने तलाक को लेकर बात नहीं की। उन्होंने कभी रिश्ता खत्म होने की वजह का खुलासा नहीं किया। अंजना और यश ने 2013 में शादी की थी। लेकिन, वो समय भी जल्द ही आ गया था जब इनके रिश्ते में दरार आ गई। 2018 में दोनों का ऑफिशियली तलाक हो गया था। खबरों के अनुसार, कहा जाता है कि 2017 में निधि झा और यश करीब आए थे, जिसके बारे में अंजना को पता चला तो उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। अंजना और यश की एक बेटी अदिति सिंह भी हैं।

बताया जाता है कि निधि झा और यश कुमार की लव स्टोरी फिल्म ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ के सेट पर शुरू हुई थी। यहीं पर उनकी पहली मुलाकात हुई थी। जहां से दोस्ती हुई और फिर यहीं से उनका प्यार परवान चढ़ गया था। हालांकि, निधि झा अपने कई वीडियोज में दावा कर चुकी हैं कि जब वो यश के साथ रिलेशनशिप में आईं तो वो अंजना सिंह के साथ अलग हो चुके थे। खैर, निधि झा और यश की शादी साल 2021 में हुई थी। अब वो एक बेटे की मां भी बन चुकी हैं, जिसका नाम शिवाय रखा है।

A post shared by Nidhi Yash Mishra (@nidhijha05)

गौरतलब है कि अंजना सिंह ने यश कुमार से तलाक लेने के बाद अब तक शादी नहीं की। कई बार वो शादी को लेकर बात कर चुकी हैं और उनका कहना है कि अभी इसका कोई विचार नहीं है। वो बतौर सिंगल मदर बेटी अदिति की परवरिश करती हैं। यश भी अक्सर बेटी अदिति से मिलने के लिए चले जाया करते हैं।

‘तुम्हारी मूंछे हॉट हैं…’, कभी ट्विंकल खन्ना के प्यार में थे करण जौहर, मिलने की तलब में की थी स्कूल से भागने की कोशिश | CineGram