Halle Berry Adrien Brody Oscars 2025: 97वें ऑस्कर अवॉर्ड का ऐलान आज यानी कि 3 मार्च को किया गया है। अमेरिका में इसका आयोजन 2 मार्च रात 8 बजे किया गया और भारत में 3 मार्च को सुबह 5.30 बजे हुआ। इसे भारत में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया। वहीं, अकेडमी अवॉर्ड के एक्स अकाउंट से भी ऑस्कर्स के विनर्स की लिस्ट और बड़े अपडेट्स शेयर किए गए। रेड कार्पेट पर जबरदस्त ग्लैमर का तड़का लगा। इसी बीच अब हैली बेरी और एड्रियन ब्रॉडी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि काफी चर्चा में बना रहा। चलिए बताते हैं आखिर मामला किया है।

दरअसल, ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के ऐलान के बीच ‘द अकेडमी अवॉर्ड’ के एक्स अकाउंट से रेड कार्पेट के कई वीडियोज और फोटोज शेयर किए गए हैं, जिसमें से एक वीडियो हैली बेरी और एड्रियन ब्रॉडी का भी देखने के लिए मिला। दोनों ने रेड कार्पेट पर अपनी पुरानी यादें ताजा की। अवॉर्ड शो शुरू होने से पहले ही हैले बेरी ब्रॉडी से मिलीं और इस दौरान उनकी मुलाकात इतनी खास रही कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया।

मामला कुछ ऐसा है कि हैली बेरी ने रेड कार्पेट पर एंट्री करते ही एड्रियन ब्रॉडी संग लिपलॉक कर लिया। इस शो में दोनों का 22 साल बाद रीयूनियन हुआ। ऐसे में दोनों एक-दूसरे को देखकर खुद को लिपलॉक करने से रोक नहीं पाए। ऐसे में अब ये वीडियो सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। इनके इस लिपलॉक मोमेंट ने फैंस को 2003 के ऑस्कर की याद दिला दी। उस समय भी दोनों एक-दूसरे संग लिपलॉक कर प्यार लुटाया था।

एएनआई ने न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार लिखा, ब्रॉडी ने 2003 में हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में रोमन पोलांस्की की ‘द पियानिस्ट’ के लिए ऑस्कर जीता था। उस समय ‘नेवर लेट गो’ अभिनेत्री हैली संग लिपलॉक किया था, जिसने 2025 अकादमी पुरस्कारों की मेजबानी भी की थी। बेरी ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है। साल 2002 में उन्होंने इतिहास रचा था। उन्होंने ‘मॉन्स्टर्स बॉल’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- जोई सल्डाना (फिल्म: एमिलिया पेरेज)बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- एल माल (फिल्म: एमिलिया पेरेज)बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- किरन कल्किन (फिल्म: द रियल पेन)बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- फ्लोबेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- इन द शैडो ऑफ द साइप्रेसबेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- पॉल ताजेवेल (फिल्म: विकेट)बेस्ट स्क्रीनप्ले- अनोरा सीन बेकरबेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले- पीटर स्ट्रॉघन (फिल्म: कॉन्क्लेव)फिल्म एडिटिंग- अनोरा सीन बेकर

‘टाइगर’ वाले अवतार से कब बाहर निकलेंगे सलमान खान, ‘सिकंदर’ को लेकर उम्मीदें इतनी कम क्यों?