भारत में पाकिस्तान की कई एक्ट्रेस ने फैंस का दिल जीता है। हालांकि हानिया आमिर इस मामले में सबसे आगे हैं। यह एक्ट्रेस पाकिस्तान में तो लोकप्रिय है ही, भारत में भी उनके चाहने वाले कम नहीं है। दिलजीत दोसांझ और बादशाह के कॉन्सर्ट्स में स्टेज पर नजर आ चुकी हैं। हानिया पाकिस्तान की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस है। हानिया का नाम बादशाह से जुड़ चुका हैं हालांकि अब पाकिस्तानी फैंस और मीडिया दावा कर रहे हैं कि यह एक्ट्रेस किसी एक्टर नहीं बल्कि क्रिकेटर को डेट कर रही हैं।

पाकिस्तानी फैंस हानिया आमिर का नाम युवा सलामी बल्लेबाज साइम आयूब के साथ जोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह दोनों ही छाए हुए हैं। इसकी वजह है लंदन में हाल ही में हुई दोनों की मुलाकात। हानिया आमिर और साइम अयूब एक इवेंट अटेंड करने पहुंचे थे।

इवेंट के बाद दोनों बाहर निकलकर फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे। इसके बाद दोनों साथ खड़े हुए और तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हानिया ने साइम को जल्दी रिकवर करने के लिए विश दी। फैंस इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को शेयर करके दोनों के डेट करने का दावा कर रहे हैं। हालांकि हानिया और साइम ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

Saim ayub is MashAllah such an adorable kid! ?Look how elegantly he maintained his composure in front of Hania Amir.. even Hania was looking in Awe of Saim ayub! pic.twitter.com/10wV70KJes

साइम आयूब रिहैब के लिए लंदन गए हुए हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे अयूब को जनवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टखने में चोट लगी थी। इसी कारण उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना पड़ा है। उन्हें चोट से उबरने के लिए कम से कम 10 हफ्ते तक रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुरजना है। पीसीबी ने आगे बताया कि सईम की न्यूजीलैंड दौरे के लिए उपलब्धता भी फिटनेस जांच और चिकित्सा संबंधित जांच को पूरा करने के बाद ही तय होगी। साल 2024 में उन्होंने टेस्ट में डेब्यू किया। उन्होंने 8 टेस्ट में 364 रन, 9 वनडे मैचों में 515 रन और 27 टी20 इंटरनेशनल में 498 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर तीन शतक दर्ज हैं। दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में शतक बनाने वाले वे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।