यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर हर जगह उनकी थू थू हो रही है। हर कोई उनके खिलाफ आवाज उठा रहा है और जेल भेजने की मांग कर रहा है। इस कड़ी में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडण्वीस तक ने एक्शन लेने की बात कही। ये विवाद उनके एक बयान को लेकर शुरू हुआ है। उन्होंने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शिरकत की थी, जिसमें एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए यूट्यूबर पेरेंट्स के इंटीमेट पर ऐसा सवाल कर दिया, जिस पर बवाल खड़ा हो गया। लेकिन, आपको पता है कि वो कोई पहली बार नहीं बल्कि इसके पहले 5 और बार विवादों में घिर चुके हैं। एक बार तो उनको जिम में भी बैन कर दिया गया था। चलिए बताते हैं उनसे जुड़े विवादों के बारे में…

पेरेंट्स पर विवादित कमेंट करने से पहले रणवीर इलाहाबादिया कई बार सोशल मीडिया पर बवाल मचा चुके हैं। उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। उनके विवादों बयानों की वजह से उन्हें एक बार जिम से भी बैन किया गया था। इतना ही नहीं, वो लड़कियों के कपड़ों पर भी विवादित कमेंट करने की वजह से हेडलाइन्स बटोर चुके हैं।

दरअसल, साल 2021 में रणवीर इलाहाबादिया ने महिलाओं के कपड़ों पर सेक्सिएस्ट कमेंट किया था, जिसकी वजह से उस समय भी सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया था। इस दौरान उन्हें लोगों ने बुरी तरह से ट्रोल किया था। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि कुर्ती पहनने वाली महिलाएं, पुरुषों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देती हैं। रणवीर की ये पोस्ट महिलाओं को पसंद नहीं आया था और इसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

इसके साथ ही साल 2023 में रणवीर इलाहाबादिया दूसरी बार विवादों में तब रहे जब उन्होंने पॉडकास्ट के दौरान एक एडवोकेट से उन लोगों के नाम पूछे थे, जिन्हें उनके मुताबिक देश (भारत) छोड़ देना चाहिए। इस सवाल पर वकील ने जर्नलिस्ट, इतिहासकार और इरफान हबीब का नाम लिया था। अब वीडियो सामने आने के बाद फिर से नया बवाल खड़ा हो गया था। लोगों ने सोशल मीडिया पर रणवीर के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया था।

इतना ही नहीं, साल 2024 में रणवीर इलाहाबादिया ने अपने मंच से इस्लामी कानून को लेकर गलत दावा भी किया था। उन्होंने केरल के मलप्पुरम जिले के एक गांव में इस्लामी कानून लागू करने के बारे में अप्रमाणित दावा किया था, जिसके बाद उन्हें उस समय भी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था।

वहीं, रणवीर इलाहाबादिया अपने शो ‘मौत के बारे में सोचते हो’ की वजह से भी कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आ चुके हैं। बीते साल उनको लेकर खबर सामने आई थी कि वो खुद मौत को बेहद करीब से महसूस कर चुके हैं। ये घटना उस समय की है जब वो गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थे। उस समय खबर सामने आई थी कि वो समुद्र में डूबते-डूबते बचे थे।

रणवीर इलाहाबादिया कोविड के दौरान कंटेंट क्रिएट करने की वजह से लाइमलाइट में आए थे। इस दौरान वो मुंबई के वडाला में स्थित एक जिम में कंटेंट शूट करते थे और दोपहर में जिम जाते थे। क्योंकि उस समय वहां पर भीड़ नहीं होती थी लेकिन, जब उनकी लोकप्रिया बढ़ी तो इसकी वजह से ट्रेनर्स उनसे जलने लगे थे और फिर उन्हें जिम से बैन कर दिया गया था। रणवीर ने खुद इस बात को कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में बताया था।

इसके साथ ही अगर रणवीर इलाहाबादिया के बारे में और उनकी नेटवर्थ की बात की जाए तो उनका जन्म 1 जून 1993 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की थी। स्कूल के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में कॉलेज किया है। रणवीर अपने 7 यूट्यूब चैनल्स चलाते हैं, जिनके 12 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। कोईमोई की रिपोर्ट में बताया गया है कि रणवीर इलाहाबादिया अपने यूट्यूब चैनल्स से हर महीने 35 लाख रुपए कमाते हैं। उनकी हर दिन की कमाई को लेकर बताया जाता है कि वो एक दिन में 1.16 लाख से ज्यादा की कमाई करते हैं। इनके अलावा रणवीर इलाहाबादिया ब्रैंड एंडोर्समेंट और रॉयलिटीज से भी कमाई करते हैं। साल 2024 में रणवीर इलाहाबादिया की नेटवर्थ 60 करोड़ रुपए थी।

रणवीर इलाहाबादिया या समय रैना दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर? एक की कमाई के आगे फेल हैं बॉलीवुड एक्टर्स