Padma Awards 2025 announced: शनिवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। जिसमें अनंत नाग, नंदमुरी बालकृष्ण, शारदा सिन्हा, पंकज उधास, अरिजीत सिंह समेत कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), साउथ सुपरस्टार अजित कुमार, शोभना चंद्रकुमार, अनंत नाग. जतिन गोस्वामी, नंदमुरी बालकृष्ण और पंकज उधास (मरणोपरांत) को भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कला के क्षेत्र से कुछ अन्य पद्म पुरस्कार विजेताओं में कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया, लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम, अद्वैत चरण गडनायक, अच्युत रामचंद्र पालव, अशोक लक्ष्मण सराफ, अश्विनी भिड़े देशपांडे, बेगम बटूल, भरत गुप्त, भेरू सिंह शामिल हैं।

प्रसिद्ध मलयालम लेखक एमटी वासुदेवन नायर को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जिनका पिछले साल दिसंबर में निधन हो गया था। एमटी को मलयालम साहित्य का दिग्गज माना जाता है, उन्होंने सात फिल्मों का निर्देशन भी किया और 45 फिल्मों की पटकथाएँ लिखीं। लोक गायिका शारदा सिन्हा का भी पिछले साल निधन हो गया उन्हें भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। लोक संगीत में गंभीरता लाने के लिए जानी जाने वाली गायिका अपने छठ गीतों के लिए मशहूर थीं, उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के गानों में भी अपनी आवाज दी थी।

Shark Tank India 4: पिचर ने एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से छोड़ा पिछला स्टार्टअप, ‘शार्क टैंक इंडिया’ जज अनुपम मित्तल ने दिया ऐसा रिएक्शन

कला के क्षेत्र में तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से साउथ सुपरस्टार अजित कुमार, अभिनेता और नर्तक शोभना चंद्रकुमार, तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण, कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग और गायक पंकज उधास को सम्मानित किया गया। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का पिछले साल निधन हो गया।

सिंगर अरिजीत सिंह और रिकी केज को म्यूजिक में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

OTT Adda: इस वीकेंड पर देखें Jio Cinema की ये 5 बेस्ट क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज, भरपूर मिलेगा सस्पेंस

पद्म सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए, अजित ने एक बयान में कहा, “मैं भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बहुत विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस स्तर पर सम्मानित होना सौभाग्य की बात है और मैं इसके लिए वास्तव में आभारी हूँ। मुझे इस बात का भी ध्यान है कि यह सम्मान सिर्फ़ एक व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि यह कई लोगों के सामूहिक प्रयासों और समर्थन का प्रमाण है। मैं अपने वरिष्ठों सहित फ़िल्म उद्योग के सभी सदस्यों का तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूँ।” अजित ने आगे अपने परिवार को भी शुक्रिया कहा। उन्होंने अपनी पत्नी शालिनी और बच्चों अनुष्का और आद्विक का भी आभार व्यक्त किया। इसके अलावा अजित कुमार ने अपने फैंस को भी तहे दिल से शुक्रिया कहा है।