Pawan Kalyan Support Sharmistha Panoli: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और लॉ की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में घिरी हुई है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी साधने वाले बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधा। इस बीच एक धर्म को लेकर कुछ अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद कोलकाता में मामले की शिकायत दर्ज की गई और पश्चिम बंगाल पुलिस ने उन्हें बीते दिन ही गुरुग्राम से अरेस्ट कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद मामला काफी गरमा गया। यूजर्स दो गुटों में बंट गए। हिंदू-मुस्लिम का विवाद एक बार फिर से खड़ा होता दिख रहा है। इसी बीच आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण उनके सपोर्ट में उतरे हैं। उनसे पहले कंगना रनोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उनकी रिहाई की मांग की है।

जनसेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण फिल्मों के साथ ही अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अब शर्मिष्ठा पनोली विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस मामले पर एक्स पर पोस्ट शेयर की और लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा ने अपनी बात कही। कुछ लोगों को उनके शब्द आपत्तिजनक लगे। शर्मिष्ठा ने अपनी गलती को माना और वीडियो डिलीट कर माफी मांगी। बंगाल पुलिस ने शर्मिष्ठा पर तुरंत कार्रवाई की।’

पवन कल्याण ने आगे सवाल किया, ‘जब टीएमसी के चुने हुए नेता सांसद सनातम धर्म का मजाक उड़ाते हैं तो लाखों लोगों को बहुत दुख होता है। उसका क्या? जब हिंदू धर्म को गंध धर्म कहा जाता है तो ये गुस्सा कहां जाता है? उन नेताओं की माफी कहां है? उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई?’ पवन आगे टीएमसी पर वार करते हुए लिखते हैं, ‘धर्मनिरपेक्षता कुछ लोगों के लिए ढाल और दूसरों के लिए तलवार नहीं है। पश्चिम बंगाल पुलिस को पूरा देश देख रहा है। सभी के लिए न्यायपूर्ण रहें। मैं शर्मिष्ठा के साथ खड़ा हूं।’

During Operation Sindoor, Sharmistha, a law student, spoke out, her words regrettable and hurtful to some. She owned her mistake, deleted the video and apologized. The WB Police swiftly acted, taking action against Sharmistha. But what about the deep, searing pain inflicted… pic.twitter.com/YBotf34YYe

इसके पहले कंगना रनोत ने भी शर्मिष्ठा पनोली के लिए पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने इसमें उनकी रिहाई की मांग की थी। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मैं इस बात पर सहमति जताती हूं कि शर्मिष्ठा ने अपनी वीडियो में कुछ अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया लेकिन ऐसे शब्द आजकल ज्यादातर युवा इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है और ये पर्याप्त होना चाहिए। उसे और धमकाने या फिर परेशान करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें तुरंत रिहा कर देना चाहिए।’

बहरहाल, अगर शर्मिष्ठा पनोली के विवाद के इस पूरे मामले के बारे में बात की जाए तो जब उन्होंने एक पाकिस्तानी यूजर के सवाल का जवाब देते हुए अपना वीडियो शेयर किया। दरअसल, शर्मिष्ठा पुणे की लॉ यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हैं और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी फैन फॉलोइंग में एक पाकिस्तानी यूजर भी है। अब क्या हुआ कि उस शख्स ने उनसे पहलगाम हमले को लेकर सवाल किया था और आतंकियों का बचाव करते हुए नजर आया था। इसी पाकिस्तानी यूजर को जवाब देते हुए शर्मिष्ठा ने 14 मई, 2025 को अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड एक्टर्स की चुप्पी पर एक विशेष धर्म को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद वो विवादों में आ गईं। इसे लेकर कोलाकाता में एक शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शर्मिष्ठा के परिवार को लीगल नोटिस भी भेजा लेकिन वो फरार हो गए, जिसके बाद शर्मिष्ठा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया।

‘परेशान करने की जरूरत नहीं…’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर वीडियो बनाने वाली शर्मिष्ठा पनोली को कंगना रनोत ने की रिहा करने की मांग