Shivangi Joshi Kushal Tandon: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्टर कुशाल टंडन की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है। लोगों ने उन्हें ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों जगह पसंद किया। इन स्टार्स ने एक साथ टीवी शो ‘बरसातें’ सीरियल में काम किया और यहीं से खबरें आना शुरू हो गई कि शिवांगी-कुशाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसे पब्लिकली स्वीकार नहीं किया और ना ही कभी इस मुद्दे पर खुलकर बात की।

दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। बीते दिनों कुशाल ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देख यूजर्स हैरान हो गए। अपने उस पोस्ट में कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी संग ब्रेकअप का ऐलान किया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया। हालांकि, तब तक उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं, अब एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। ऐसे में उनके फैंस उसे भी कुशाल से जोड़कर देख रहे हैं।

Sardaar Ji 3 Trailer: नहीं माने दिलजीत दोसांझ, ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग लड़ाएंगे रोमांस,

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया और बताया कि कैसे वह चीजों को संभाल रही हैं। अपनी लाइफ को बैलेंस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, “बेबीगर्ल, अभी खुद से थोड़ा ज्यादा प्यार करो। तुम बहुत कुछ बैलेंस कर रही हो, ऐसी चीजों को संभाल रही हो, जिन्हें कोई नहीं देख सकता और अपना बेस कर रही हो। अब तुम खुद को थोड़ा ग्रेस दो।”

वहीं, कुशाल ने अपने ब्रेकअप पोस्ट में लिखा था कि जिनसे भी मैं प्यार करता हूं, मैं उन सभी लोगों से बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं। 5 महीने हो गए हैं, हां। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और अभिनेता हर्षद चोपड़ा की जोड़ी टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीजन 3 में देखने को मिल रही है। वहीं, कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जहां वह अपने परिवार के साथ डिनर करते हुए नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें अपनी बहन की सगाई में देखा गया था।

‘देवी मां का अपमान’, भगवान जैसा मेकअप करके प्राइवेट पार्ट पर रखा क्रॉस का निशान, रैपर जेनेसिस के म्यूजिक वीडियो पर मचा बवाल