सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ इस साल 2025 की बहुचर्चित और बड़े बजट की फिल्मों में से एक रही है। दर्शकों और फैंस को उनकी इस रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। ईद 2025 के मौके पर इसकी रिलीज के साथ ही फैंस का इंतजार खत्म हो गया। ‘टाइगर 3’ की रिलीज के बाद लोगों को इससे काफी उम्मीदें थी कि ये सलमान के करियर का अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन कर ले जाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। बल्कि वो 10 साल पुरानी अपनी ही फिल्म को कमाई के मामले में पीछे नहीं छोड़ पाए। रविवार की कमाई को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वीक डेज में फिल्म की कमाई पर बादल मंडरा रहे हैं। खैर, ये तो आने वाले दिनों में ही साफ हो पाएगा कि ये कितना कलेक्शन करती है। लेकिन, इसके पहले चलिए आपको पहले दिन की कमाई के बारे में बताते हैं।
सलमान खान को आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। इसे साल 2023 में रिलीज किया गया था और इसका पहले दिन का कलेक्शन करीब 44.50 करोड़ रहा था। इसे अच्छी एक अच्छी शुरुआत के तौर पर देखा जा सकता है। अब उनकी हालिया रिलीज 300 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘सिकंदर’ तो इतना भी पहले दिन नहीं कमा पाई। बल्कि इसकी तुलना 10 साल पुरानी रिलीज फिल्म ‘किक’ से की जा रही है, जिसका कलेक्शन इस फिल्म से भी ज्यादा रहा था। ‘किक’ ने ओपनिंग डे पर 26.40 करोड़ का बिजनेस किया था।
वहीं, सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन महज 26 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म ईद 2025 यानी कि सोमवार को कुछ अच्छा कलेक्शन कर सकती है। इसे ईद का फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, अब ये तो शाम तक ही साफ हो पाएगा कि फिल्म कितना कलेक्शन करती है। लेकिन, बात केवल ईद की ही नहीं है। अगर शुरुआत इसकी इतनी खराब रही है तो ईद पर कमाई का आंकड़ा उठकर क्या ही होगा क्योंकि दूसरे वीकेंड के लिए तो लंबा इंतजार करना होगा। वहीं, इसके अपोजिट सिनेमाघरों में साउथ फिल्म ‘एल2 एम्पुरान’ है। इसमें मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। ऐसे में वीक डेज में ज्यादा कलेक्शन की उम्मीद रखना ठीक नहीं होगा। बहरहाल, देखना होगा कि ये आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर क्या परफॉर्म करती है।
इसके साथ ही, अगर सलमान खान की 12 साल तक की फिल्मों के पहले दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो इसमें कई फिल्में रही हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘सिकंदर’ से अच्छा परफॉर्म किया है। इस लिस्ट में ये 10वें नंबर पर आ गई है। ‘सिकंदर’ से पहले लिस्ट में आखिरी नंबर पर ‘दबंग 3’ थी, जिसने 24.90 करोड़ का बिजनेस किया था। अब ये इस लिस्ट से बाहर हो गई है और अंतिम स्थान पर ‘सिकंदर’ ने जगह बनाई है। देखिए लिस्ट…
एक था टाइगर (2012)- 32.93 करोड़किक (2024)- 26.40 करोड़बजरंगी भाईजान (2015)- 27.25 करोड़प्रेम रतन धन पायो (2015)- 40.35 करोड़सुल्तान (2016)- 36.54 करोड़टाइगर जिंदा है (2017)- 34.10 करोड़रेस 3 (2018)- 28.50 करोड़भारत (2019)- 42.30 करोड़टाइगर 3 (2023)- 44.50 करोड़सिकंदर (2025)- 26 करोड़
Bollywood News LIVE: ‘एम्पुरान’ से हटेंगे गुजरात दंगों के सीन, डेटिंग की चर्चा के बीच एक साथ दिखे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को दर्शकों और फैंस से मिला जुला रिएक्शन मिला है। इसके जरिए वो पहली बार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने आ रहे हैं। इनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वो बात अलग है कि मेकर्स पर्दे पर इस नई जोड़ी केमिस्ट्री को भी नहीं भुना पाए।
Sikandar Movie Review: ऐसी ईदी नहीं चाहिए थी भाईजान! फैन्स को सबसे बड़ा धोखा है सलमान खान की सिकंदर